{"_id":"5bad4472867a557f174461a5","slug":"191538081906-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री की शिकायत पर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री की शिकायत पर पहुंची टीम
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंद्रा। किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम गेसूपुर का एक व्यक्ति दिल्ली में रहता है। वह गांव में करीब 80 बीघा जमीन में फैक्ट्री का निर्माण करा रहा है। इसकी ग्रामीणों ने शिकायत की कि इससे प्रदूषण फैलेगा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को पहुंचकर जांच की।
ग्राम गेसूपुर के ग्रामीणों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की गांव निवासी एक व्यक्ति अशोक कुमार दिल्ली में रहता है। वह गांव में करीब अस्सी बीघा जमीन में टायर फैक्ट्री का निर्माण कर रहा है। इससे प्रदूषण फैलेगा और लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पडे़गा। इस पर डीएम ने जांच का आदेश दिया। जिसके चलते प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री के बारे में जानकारी ली। हालांकि उनका कहना है कि प्रदूषण फैलने जैसी कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, अशोक कुमार का कहना है कि अभी केवल चारदीवारी की जा रही है। अभी फैक्ट्री बनाने में समय लगेगा।