{"_id":"5b8d984b42c792465c2cb518","slug":"191536006219-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हरे कृष्ण- हरे रामा की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हरे कृष्ण- हरे रामा की गूंज
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हरे कृष्णा हरे रामा की गूंज
मेरठ। इस्कॉन की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हरे कृष्णा-हरे रामा के संकीर्तन के साथ लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। साथ ही भगवान की आरती उतारी गई। सभी भक्त प्रभु की भक्ति में लीन होकर नृत्य करने से भी नहीं चूके। हालांकि बारिश से भैसाली मैदान में जलभराव हो गया, जिसके कारण जन्मोत्सव कार्यक्रम सूरजकुंड स्थित इस्कॉन सेंटर पर आयोजित किया गया।
इस्कॉन सेंटर में भगवान की मूर्तियों को सजाया गया। लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया गया। इस्कॉन के सभी सदस्यों ने हरे राम हरे कृष्णा का संकीर्तन करके सभी को नृत्य करने को मजबूर कर दिया। सभी भक्त प्रभु भक्ति में लीन हो गए। रात्रि 12 बजे संकीर्तन होता रहा। इस दौरान कलाकारों ने श्रीकृ ष्ण के जन्म से जुड़ी विभिन्न झांकियां प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण और गोपियां बनकर रास रचाया। सभी भक्त प्रभु के गुणगान में लगे रहे। कार्यक्रम में ऐसा लगा कि जैसे भगवान श्री कृष्ण महानगर के भक्तों को दर्शन देेने पहुंचे हों। इस्कॉन के मुख्य प्रचारक अक्रूर प्रभु, अरविंद अग्रवाल, आशीष बंसल, रमेश चंद गुप्ता, विजयपाल, रामकुमार शर्मा आदि मुख्य रहे।
प्रयागेश्वर मंदिर में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
मेरठ। मोती प्रयाग कालोनी स्थित प्रयागेश्वर महादेव मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कालोनी के बच्चे अपने-अपने घर से श्री राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण करके मंदिर पहुंचे। श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। हरे कृष्णा-हरे राम के नाम का संकीर्तन किया गया। रात्रि में भगवान को भोग लगाकर आरती उतारी गई। डॉ. अतुल गौर, विकास शर्मा, पुनीत विरमानी, निधिश गुप्ता, सुभाष सैनी, ललित गुप्ता, सलेख चंद शर्मा, मनोज गर्ग, नितिन सिंघल, मधुलिका गर्ग, पारुल सिंघल, योगेश चंद रस्तोगी, धीरज अग्रवाल, सविता गुप्ता, राकेश चंद रस्तोगी, डॉ. सौरभ अग्रवाल, प्रदीप सेमवाल आदि मुख्य रहे। श्री शिव दुर्गा मंदिर शास्त्रीनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। जिसमें आरके शर्मा, अविनेंद्र कुमार, विपिन धमीजा आदि रहे।