{"_id":"5b6224844f1c1bbd298b75c8","slug":"191533158532-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीजीएस बनी बास्केटबॉल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीजीएस बनी बास्केटबॉल विजेता
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एमपीजीएस की टीम बनी बास्केटबाल चैंपियन
मेरठ। जिला बास्केटबाल संघ द्वारा आयोजित कराई जा रही तीसरी बास्केटबाल लीग में बुधवार को एमपीजीएस के मैदान पर बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबला एमपीजीएस व आरजीआईसी के बीच खेला गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल के संस्थापक ताराचंद शास्त्री, विक्रमजीत शास्त्री, प्रधानाचार्या मधु सिरोही ने किया। एमपीजीएस की खिलाड़ी रीमा बालियान के शानदार खेल की बदौलत 43-16 से मैच जीत लिया। विजेता टीम को अतिथियों ने ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। लीग में प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट एमपीजीएस की तवलीन सिंह व आरजी की मानिका रही। वहीं आर्मी स्कूल की वंशिका को विशेष खेल पुरस्कार दिया गया। रीमा बालियान को बीएफआई की ओर से नकद चेक प्रदान किया गया। संचालन अंकुर, उमर मिर्जा व अंजू ने किया। मुख्य रूप से एमपीजीएस की खेल प्रभारी डॉ. रीमा त्यागी, रश्मि, मेघा, प्रियंका रहे। सचिव मिर्जा ने बताया कि बालक वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला तक्षशिला स्कूल में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे खेला जाएगा।