फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भोले के भक्तों की सेवा से साधेंगे 2019 का लक्ष्य

भोले के भक्तों की सेवा से साधेंगे 2019 का लक्ष्य

Fri, 27 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
भोले के भक्तों की सेवा से साधेंगे 2019 का लक्ष्य
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान यूं तो हर साल ही भाजपाई सेवा शिविर लगाते हैं, लेकिन इस बार संगठन की तरफ से भी दिशा निर्देश मिले हैं। जिसमें भाजपाइयों को न केवल विशेष शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा के लिए कहा गया है, बल्कि व्यवस्था में पुलिस प्रशासन को भी सहयोग देेते हुए यात्रा को यादगार बनाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। इसके साथ ही आने वाले चुनाव में एक बार फिर भाजपा हिंदुत्व की तरफ लौटने की कोशिश में है। जिसका पहला रास्ता कांवड़ यात्रा से होकर जा रहा है। भाजपा भोले के भक्तों की सेवा से 2019 के लक्ष्य को भी साधने की कवायद में है। यही कारण है कि एक तरफ जहां सरकार ने पुलिस प्रशासन के पेच इस यात्रा को लेकर पूरी तरह कसे हुए हैं, तो दूसरी तरफ पश्चिमी क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी यात्रा के दौरान पूरे उत्साह से शामिल होकर पार्टी स्तर से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिविर में होंगी सभी व्यवस्थाएं
जिला और महानगर इकाइयों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में न केवल कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे, बल्कि उनके माध्यम से पार्टी की विचारधारा को भी प्रचारित किया जाएगा। इन शिविरों में कांवड़ियों के लिए खाने पीने और रुकने के साथ चिकित्सा आदि की व्यवस्थाएं होंगी। इसके साथ ही जहां कहीं कमियां नजर आएंगी, वहां पर प्रशासन के माध्यम से तत्काल उन्हें दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed