फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांवड़ यात्रा: तीन अगस्त से बंद होगा एनएच-58

कांवड़ यात्रा: तीन अगस्त से बंद होगा एनएच-58

Sat, 21 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा: तीन अगस्त से बंद होगा एनएच-58
मेरठ। यूपी के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा इंतजाम और व्यवस्थाएं चाक चौबंद होंगी।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार मेरठ में आयोजित कांवड़ यात्रा संबंधी बैठक में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 28 जुलाई से दो अगस्त तक एनएच-58 वनवे किया जाएगा। तीन या चार अगस्त से हाईवे को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। डीजीपी ने कहा है कि रूट डायवर्जन की जानकारी से लोगों को पुलिस प्रशासन समय से अवगत करा दे। ताकि जनता पहले से व्यवस्था बना सके। डायवर्जन इस तरह होगा, जिसमें आम लोगों को समस्या न हो। कोई दुघर्टना भी न हो। उन्होंने पिछले साल कांवड़ मार्ग पर छह कांवडियों की सोते समय ट्रक से कुचलने से हुई मौत की घटना का भी जिक्र किया। कहा कि इस बार मिनी ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाया गया, जिसमें कोई दुघर्टना होते ही पुलिस वाहन भेजेगी।
बेहतर कर लें व्यवस्थाएं
प्रमुख सचिव ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाने रखने के लिए बेहतर तालमेल रहेगा। सभी विभाग अभी से तैयारी में जुट जाएं। एंबुलेंस और दवाईयों का पहले से इंतजाम कर लें। बिजली विभाग सभी खंभों की पहले से जांच कर लें, जिससे दुघर्टना न होे। रेलवे के अधिकारी भी अपनी व्यवस्था बेहतर कर लें। किसी भी तरह की दुघर्टना के चलते ही कांवड़ियों में आक्रोश सबसे ज्यादा होता है और वह बवाल का कारण बनता है। जिससे कानून व्यवस्था भी खराब होती है।
विज्ञापन

प्लास्टिक का न करें प्रयोग
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आह्वान किया है कि कांवड़ यात्रा में प्लास्टिक के सामान का प्रयोग न किया जाए। कांवड़ मार्ग पर लगने वाले शिविर संचालकों को पहले से निर्देश दिए जाएं कि प्लास्टिक के गिलास और अन्य सामान का प्रयोग न करें। खाने के लिए पत्तल और मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करें। शिविर के पास गंदगी न हो। नगर निगम और पंचायत विभाग इस पर ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम बनेगा, लगेंगे कैमरे
डीजीपी ने बताया कि हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनेगा। जिसमें सभी विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। ताकि दुघर्टना या कोई भी वारदात हो तो तुरंत संबंधित विभाग उससे निपटे। सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर काम करेंगे। उच्चाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करते रहेंगे। कांवडियों से सरकारी कर्मचारियों का व्यवहार सम्मानजनक होना चाहिए। ताकि किसी की भावना को ठेस न पहुंचे। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।

हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
हर जिले में डीएम और एसएसपी हेलीकाप्टर से निगरानी करेंगे। कांवडियों पर फूलों की वर्षा करेंगे। गंगनहर पर पुलिस बाइक से 24 घंटे गश्त करेगी। रिस्पांस बेहतर होगा। बाइक का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे। कांवड़ यात्रा में लगाए सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी होगी। ताकि अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। डीजे और डंडे लेकर चलने वाले कांवड़ियों के बारे में दोनों अधिकारी कुछ नहीं बोले।

खास बातें:
कमिश्नरी मेरठ में आयोजित हुई कांवड़ यात्रा की तैयारी बैठक
यूपी के प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने कहा, चाक चौबंद होंगी व्यवस्थाएं
इस तरह से होगा डायवर्जन कि लोगों को नहीं होगी कोई समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed