{"_id":"5b2c0bbf4f1c1b624d8b7742","slug":"191529613247-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूलेन को जाममुक्त करने के लिए बनेगी रोबोटिक पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूलेन को जाममुक्त करने के लिए बनेगी रोबोटिक पार्किंग
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आबूलेन को जाम से मुक्त करने के लिए कैंट बोर्ड यहां रोबोटिक पार्किंग बनाएगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को एक कंपनी ने सौ, दो सौ और तीन सौ गाड़ियों की रोबोटिक पार्किंग का प्रजेंटेशन दिया।
आबूलेन पर पार्किंग की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। कैंट बोर्ड के पास आबूलेन के इर्द-गिर्द इतनी जगह नहीं है कि नई पार्किंग बनाई जा सके। पिछले दिनों चार जगहों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया। लेकिन अब कैंट बोर्ड यहां पर मल्टीलेवल रोबोटिक पार्किंग बनाने की सोच रहा है। इसके तहत एचजेडटीसी कंपनी ने सीईओ प्रसाद चव्हाण के समक्ष रोबोटिक पार्किंग का प्रजेंटेशन दिया। पार्किंग के कई मॉडलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर सीईई अनुज सिंह और सभी इंजीनियर मौजूद रहे। एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने भी पार्किंग के बारे में सीईओ से बात की।
वार्ड तीन में शुरू हुआ अभियान
कैंट क्षेत्र में चलाए जा रहे सौ दिन के विशेष अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर तीन से हो गई है। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लालकुर्ती में नाले-नालियों की सफाई की गई। वहीं, आबूनाले की सफाई को दूसरे दिन भी अभियान चला। जेसीबी और पोर्कलेन मशीन से नाले से सिल्ट निकाली गई। रात में भी सिल्ट उठाने का काम चला।