फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लोक गीतों से गूंजा पटेल मंडप

लोक गीतों से गूंजा पटेल मंडप

Mon, 30 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
लोक गीतों से गूंजा पटेल मंडप
बेटी पर आधारित नाटिका ने किया भावविभोर
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी मेला परिसर स्थित पटेल मंडप में एक भारत श्रेष्ठ भारत के माध्यम से लोकगीत के साथ संगीतमय नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। जिसमें कलाकारों ने ग्रामीण क्षेत्र के सामान्य परिवार में पैदा हुई बेटी फुल्की की कहानी में अनेक रोमांचक मोड़ों को स्पष्ट किया। नाटिका देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। लोक गायिका नीता गुप्ता व उनके ग्रुप के सदस्यों ने नाटिका प्रस्तुत की। जिसमें दर्शाया गया कि बेटी के पैदा होने पर दुखी माता-पिता जब देश में बेटियों की तमाम उपलब्धियां समाचार पत्रों में पढ़ते हैं तो अपनी बेटी के होने का जश्न मनाते है। ज्यो ज्यों बेटी फुल्की बड़ी होती जाती है तो उसे पढ़ने के लिए स्कूल भेजने से लेकर जीवन में स्वच्छता का महत्व गंगा स्नान के माध्यम से गंगा की स्वच्छता नमामि गंगे अभियान के संबंध में गीत गाए। पेड़ों पर झूला झूलने के विषय को लेकर पेड़ों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शौचालय की महत्ता को भी बताया। इस अवसर पर नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, अजय गुप्ता, अनुराग कुमार, डॉ. नीरा तोमर, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, सोनिया शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, अनीता पुंडीर, पूजा बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोलो तबला वादन की प्रस्तुति
मेरठ। पटेल मंडप में सोलो तबला वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन और नरेंद्र राष्ट्रवादी ने किया। सनी नियाजी का तबला वादन देख दर्शक गदगद हो गए। उन्होंने तीन ताल से कार्यक्रम आरंभ किया। जिसमें चक्रदार, तबले से ट्रेन की आवाज निकाली। इनके साथ सारंगी पर फराज अहमद ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
पटेल मंडप में लोकगीत के साथ नृत्य नाटिका की संगीतमय प्रस्तुति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed