{"_id":"5ace76fd4f1c1b863d8b4a92","slug":"191523480317-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड के आरोपी विधायक को जेल भेजे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड के आरोपी विधायक को जेल भेजे सरकार
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव कांड के आरोपी विधायक को जेल भेजे सरकार
मेरठ। रालोद ने उन्नाव कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जेल भेजे जाने की मांग करते हुए सरकार पर निशाना साधा। बुधवार को बाउंड्री रोड पर हुई बैठक में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचारों के बाद सरकार ने सत्ता में रहने का अधिकार खो दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मैराजुद्दीन अहमद ने कहा कि रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की बजाय सरकार अपने विधायक को बचाने में लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि नैतिकता की दुहाई देने वाली सरकार न केवल अपने आरोपी विधायक को बचाने में लगी है बल्कि पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद से भी रेप का मुकदमा वापस लेने जा रही है। बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार में ही बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। राष्ट्रीय महासचिव मुकेश जैन, जिलाध्यक्ष राहुल देव, सुनील रोहटा, इंद्रपाल सिंह, एनुद्दीन शाह, योगेश फौजी, कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
रालोद ने बैठक कर घटना की निंदा की