{"_id":"5ab40ea34f1c1be73f8b46fa","slug":"191521749667-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशियों ने दो हजार से ज्यादा छात्राओं को सिखाया सहजयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशियों ने दो हजार से ज्यादा छात्राओं को सिखाया सहजयोग
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ों छात्राओं को सिखाया सहज योग
मेरठ। सहज योग संस्था से जुड़े विदेशियों ने बृहस्पतिवार को शहर के पांच इंटर कॉलेजों में दो हजार से ज्यादा छात्राओं को सहज योग अपनाकर तनाव से दूर रहने का तरीका सिखाया। ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, ल्यूथेनिया, इटली और स्पेन के 20 सहजयोगियों ने छात्राओं के साथ अपने अनुभव बांटे। इस दौरान गीत संगीत का भी आयोजन किया गया।
इस अंतराष्ट्रीय कार्यशाला का विषय था-‘प्रतिस्पर्धा के इस युग में वर्तमान पीढ़ी के तनावपूर्ण जीवन में सहज योग एक समधान।’ दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्राचार्या आभा अग्रवाल ने बताया कि सहज विधि से ध्यान करना सीखकर विदेशी वृद्ध, युवा और बच्चे सभी भौतिक सुख-सुविधाओं के तनाव से स्वयं को बचाने में सक्षम हो रहे हैं। इसका श्रेय विदेशी सहज योगी दायिनी निर्मला देवी को देते हैं। विश्व के 186 देशों में यह सहज योग निर्बाध गति से प्रसारित हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय में असेंबली के दौरान हर रोज यह कराया जाता है। यह एक तरह की ध्यान की मुद्रा है। सभी स्कूलों में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। 10 से 11 बजे तक तकनीकी सत्र चला। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र चला। बाद में विदेशी दल मीडिया के साथ रूबरू हुआ।
सहज योग करो, सफलता पाओ
ऑस्ट्रिया की गंगा वैट ने बताया कि अगर पांच मिनट सुबह और शाम एकाग्र चित्त होने का अभ्यास करते हैं तो हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इससे आलस्य समाप्त हो जाएगा। चेहरे की कांति बढ़ जाएगी। पारिवारिक जीवन सुखी हो जाएगा। शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास हो सकता है। ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित करने में सक्षम हो जाते हैं। इटली के निकोला मैपेली का मानना है कि भारत की भूमि वैसे तो पारिवारिक संरचना के चलते काफी हद तक तनाव रहित है, लेकिन प्रतिस्पर्धा और भौतिक संसाधनों की अधिकता के कारण बच्चे तनाव से ग्रसित होते जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने भारत के विभिन्न शहरों और गांवों के स्कूलों में सहज जीवन व ध्यान को अपनाने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया है।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
अभिषेक जैन, विनोद, संध्या सिंह, डॉ. अंजुुला राजवंशी, दीपक, आरती, यास्मीन, अनवर, गगनशील, ईशा जैन, मोनिका, पदमसैन मित्तल, आशू आदि रहे।
इन कॉलेजों में कराया सहज योग
छात्राएं रहीं मौजूद
दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज 500
खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज 250
महावीर शिक्षा सदन गर्ल्स इंटर कॉलेज 585
आरजी इंटर कॉलेज 800
भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज 350
खास बातें:
शहर के पांच स्कूलों में 20 विदेशी सहज योगियों ने दिया प्रशिक्षण
तनाव मुक्त रहने के लिए बताया जरूरी,