फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आयकर विभाग का निगम में छापा, रिकॉर्ड खंगाला

आयकर विभाग का निगम में छापा, रिकॉर्ड खंगाला

Fri, 23 Mar 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का निगम में छापा, रिकॉर्ड खंगाला
आयकर विभाग का निगम में छापा, रिकॉर्ड खंगाला
विज्ञापन

मेरठ। आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में छापामारी की। टीम के सदस्यों ने निगम के एकाउंट विभाग का रिकॉर्ड खंगाला। टीम के मुताबिक यहां टैक्स को लेकर गड़बड़झाला है।
वित्तीय वर्ष खत्म होने को है। लेकिन नगर निगम ने पांच मार्च तक दो करोड़ 60 लाख रुपये ही आयकर विभाग में जमा किए हैं। जबकि पिछले साल तीन करोड़ 47 लाख इनकम टैक्स विभाग को दिए गए थे। इस वर्ष कम इनकम टैक्स जमा होने पर बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने नगर निगम के अकाउंट विभाग में छापा मारा। करीब 5 घंटे तक पिछले तीन साल का रिकॉर्ड खंगाला गया। आयकर विभाग की छापामारी को लेकर नगर निगम में अफरातफरी का दौर रहा।
विज्ञापन

अभी मार्च माह चल रहा है
नगर निगम के फाइनेंस कंट्रोलर संतोष शर्मा का कहना है कि पिछले साल 70 से 80 करोड़ रुपये के विकास कार्य निर्माण विभाग द्वारा कराए गए थे। लेकिन इस वर्ष मात्र 26 करोड़ रुपये से ही निर्माण कार्य कराए गए हैं इसीलिए टैक्स कम जमा हो पाया है । 31 मार्च तक नगर निगम द्वारा पिछले साल से भी अधिक इनकम टैक्स विभाग को भेज जाएगा। अभी मार्च माह चल रहा है और टैक्स की वसूली भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
टीम के अनुसार टैक्स को लेकर है गड़बड़झाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed