{"_id":"5a8ddaa64f1c1b514a8ba989","slug":"191519245990-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंवेस्टर समिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंवेस्टर समिट
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में हुई निवेश की बारिश
मेरठ। इंवेस्टर समिट में पहले ही दिन मेरठ में निवेश की झड़ी लग गई। जिले में औद्योगिक विकास के लिए 640 करोड़ रुपये के 59 एमओयू साइन हुए। बुधवार को लखनऊ में हुई इंवेस्टर समिट में मेरठ से मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार और डीआईसी ऋषि रंजन के अलावा 30 से अधिक इंवेस्टर पहुंचे।
मेरठ को 200 करोड़ के निवेश का लक्ष्य समिट के लिए दिया था, लेकिन मेरठ जिले में समिट से पहले ही 600 करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव जिला उद्योग केंद्र के पास आ गए। इसमें से 640 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को बुधवार को समिट में हरी झंडी मिली। इसमें बड़ा निवेश पसवाड़ा पेपर मिल का 351 करोड़ रुपये का है। इसके अतिरिक्त प्रिंटिंग इंक उद्यमी अक्षत रस्तोगी का 50 करोड़ रुपये, विश्वकर्मा इंडस्ट्री के संचालक कमल ठाकुर ने 50 करोड़, स्टील फर्नीचर उद्यमी मयंक मित्तल का 30 करोड़ का निवेश एमओयू शामिल है। अन्य एमओयू 25 करोड़ से डेढ़ लाख रुपये तक हैं। इस निवेश से जिले में 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयां लग सकती हैं, जिनसे जिले में रोजगार व रेवेन्यू दोनों का लाभ मिलेगा।
फूड प्रोसेसिंग इकाइयों का ध्यान
सरकार ने फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के लिए मंडी शुल्क माफ कर दिया है। ऐसे में फूड प्रोसेसिंग की नई इकाइयों के खुलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा खेल उपकरण निर्माण, कृषि उपकरणों का निर्माण, पेस्टीसाइट उद्योग, कैंची उद्योग, केमिकल उद्योग, इंक, कालीन, बैंड बाजा, स्पिनिंग, बिजली सामान का निर्माण उद्योगों को अन्य छूटों से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मेरठ से ये उद्यमी हुए शामिल
जिले से समिट के लिए 104 उद्यमियों ने पंजीयन कराया। इनमें पसवाड़ा पेपर मिल के अलावा राकेश कुमार गर्ग जय भवानी पालीमर, विनीत डाबर कास्टन स्पोर्ट्स, कमल ठाकुर विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट, विशाल शेखर त्यागी लक्ष्मी एक्सटेंशन, शिवकांबोज कनोहर इलेक्ट्रिकल, अश्विनी गेरा रबड़ उद्योग, मयंक मित्तल मार्डन स्टील, अरुण महाजन महाजन ट्रेंडिंग, राजकुमार मेरठ एग्रोकेमिकल, अब्दुल कादिर अमर टेक्सटाइल, राजीव सिंघल पालीमर उद्यमी, आदर्श आनंद, निदेशक एटीई स्पोर्ट्स, अखिल जैन सिद्धार्थ कॉपर, मुकेश गोयल गोयल फर्नीचर, मनोज शर्मा हरक्यूलिस इंटरनेशनल, रमन जॉली जॉली आटो इंडिया, सरजीत सिंह चावला क्वांटस प्लास्ट, आलोक राजपूत नेक्टान एंब्रायडरी, मोहित जैन एवरेस्ट वीवरेज, अर्पित गुप्ता, सूरजबाली गोयल, अनुराग पूनिया, अतुल कुमार सिंघल, आकाश त्यागी व रामदेव शर्मा। ज्ञानेंद्र अग्रवाल, रामदेव शर्मा, पंकज त्यागी, राहुल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल भी शामिल हुए।
जिला उद्योग केंद्र में खुलेगा नोडल सेंटर
उद्योग संचालन को स्वस्थ माहौल देने के लिए निवेश मित्र पोर्टल लांच हुआ। जिला उद्योग केंद्र सूरजकुंड में पोर्टल का नोडल सेंटर डीएम की अध्यक्षता में खुलेगा। इस पोर्टल पर उद्योग संबंधी सभी एनओसी, क्लीयरेंस, अनुमति संबंधी भुगतान व अन्य शिकायतों के निस्तारण की सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी।
दूर होंगी मेरठ क ी औद्योगिक समस्याएं
सड़क, सुरक्षा, अच्छी कनेक्टिविटी व यातायात संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर फंड बनाया जाएगा। डीएम की निगरानी में डीआईसी स्तर पर इस फंड के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को हल किया जाएगा। कॉल सेंटर भी बनाया जाएगा।
जिले में उद्यमियों ने देखा लाइव प्रसारण
जिले में कमिश्नरी सभागार, कलक्ट्रेट बचत भवन सभागार, तहसील मुख्यालयों, जिला उद्योग केंद्र में लाइव प्रसारण हुआ। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, जिला सूचना अधिकारी, एडीएमई, सहायक आयुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, एडीएमसिटी मुकेश चंद्र, एडिशनल कमिश्नर राधेश्याम मिश्रा, धामा व उद्यमियों ने समिट का लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल, अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में होगी खेल उद्योग की ब्रांडिंग
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट से जिले का खेल उद्योग और निखरेगा। योजना के अंतर्गत मेरठ के खेल उद्योग की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग की जाएगी। इसका जिम्मा स्वयं जिला उद्योग केंद्र का होगा। जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन होगा। जो उत्पाद की गुणवत्ता परखेगी व विक्रय के लिए बाजार का शोध करेगी। यदि कोई व्यक्ति योजना के तहत खेल उद्योग में कदम रखता है तो ऐसे पुरुषों को 1 लाख और महिलाओं क ो 1.5 लाख रुपये के लोन की सब्सिडी मिलेगी। स्टांप शुल्क में 70 से 50 प्रतिशत छूट मिलेगी।
200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आया
लक्ष्य से तीन गुना निवेश प्रस्ताव देने के बाद भी हमारे पास लगातार उद्यमियों के निवेश प्रस्ताव आ रहे हैं। 800 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आ चुका है। आज समिट के दौरान भी उद्योगपुरम से 200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आया है। शैलेंद्र सिंह सहायक आयुक्त उद्योग
विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा
उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने के लिए निवेश मित्र पोर्टल लांच किया है। उद्यमी को एनओसी के लिए विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा। अफसरशाही के कारण उद्यमी नया निवेश करने से बचते हैं, लेकिन जब सारी एनओसी ऑनलाइन मिलेंगी तो लाभ होगा। अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर पसवाड़ा पेपर मिल
मेरठ रहा अव्वल
उद्योगों के रीइंवेस्टमेंट के मामले में मेरठ अव्वल रहा, यह मेरठ के औद्योगिक माहौल के लिए बहुत अच्छा है। उद्यमी दिल्ली में विस्थपित नहीं होगा। निवेश मित्र पोर्टल पर लगी हुई आपत्तियों के निस्तारण पर ध्यान दिया जाए। ऑनलाइन सिस्टम बनाकर ही पल्ला न झाड़ लें। कमल ठाकुर, संचालक विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया
उद्योग को नई गति मिलेगी
समिट में 150 से अधिक आईआईए सदस्यों ने प्रस्ताव रखे हैं। मेरठ के लिहाज से बडे़ निवेश के प्रस्ताव शासन को मिले हैं। जो मेरठ के उद्योग को नई गति देंगे। पकंज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आईआईए
पसवाड़ा मिल में पराली से बनेगी बिजली
समिट में पसवाड़ा पेपर मिल के संचालकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री के समक्ष अपने प्रस्ताव को पेश किया। मिल संचालक विनोद अग्रवाल ने मंच से 351 करोड़ के प्रस्ताव की जानकारी दी। मिल मालिक अरविंद अग्रवाल ने बताया कि 60 एकड़ भूमि में मिल का विस्तारीकरण करेंगे। साथ ही पराली, भूसा व गन्ने के छिलके से बिजली बनाएंगे। मिल संचालकों ने प्रस्ताव में बताया कि गन्ने का छिलका पश्चिमी उप्र में किसानों की बड़ी समस्या है। किसान इसे जलाते हैं इससे प्रदूषण फैलता है। पसवाड़ा पेपर मिल अपने प्लांट में 12 मेगावाट बिजली का बायोमास्ट प्लांट लगाएगी। इसमें किसानों से गन्ने के अवशेष उचित दामों पर खरीदकर उससे बिजली बनाएंगे। पराली जलने से जो स्टीम बनेगी उससे पेपर सुखाएंगे। प्रतिदिन 250 टन अवशेष की आवश्यकता इस प्लांट में होगी।
बड़े निवेशकों को आज करेंगे सम्मानित
समिट में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़े निवेशकों को सम्मानित करेंगे। अडानी, अंबानी के अलावा मेरठ से पसवाड़ा पेपर मिल संचालक अरविंद अग्रवाल को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही एमओयू की हस्ताक्षरित प्रति का वितरण होगा।