फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कल से बाहरी रूट की रोडवेज बसों की नो एंट्री

कल से बाहरी रूट की रोडवेज बसों की नो एंट्री

Sun, 18 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
कल से बाहरी रूट की रोडवेज बसों की नो एंट्री
मेरठ। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए सोमवार से बाहरी रूट की रोडवेज बसों की नो एंट्री रहेगी। एसपी ट्रैफिक ने आरएम रोडवेज को पत्र लिखा है। साथ ही पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों को इसकी प्रति भेजी है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि प्रथम चरण के दौरान आगरा-अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर-हरिद्वार- देहरादून व दिल्ली-गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर-हरिद्वार-देहरादून का रूट डायवर्ट किया जाएगा। शहर में दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड और अन्य स्थानों पर जाम लगता है। भैसाली और सोहराब गेट बस अड्डा शहर के बीचोंबीच है, यह जाम का मुख्य कारण है। दोनों बस डिपों से करीब 1500 बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। शहर में लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है और सड़कें चौड़ी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र से भी शहर में वाहन आते हैं। 15 फरवरी को भी रोडवेज के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर यह अवगत करा दिया था।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ एवं दिल्ली-गाजियाबाद से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर आना-जाना है। जो रूट निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार बस आ-जा सकेंगी। यह बसें भैसाली और सोहराब गेट डिपो में आवागमन नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट डायवर्जन प्लान
एसपी ट्रैफिक के अनुसार 19 फरवरी की सुबह से रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। डायवर्जन व्यवस्था सुबह छह बजे से रात्रि आठ बजे तक रहेगी। एल ब्लॉक, तेजगढ़ी चौराहा, जीरो माइल, परतापुर तिराहा और मोदीपुरम तिराहे पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी।
- दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है। ऐसी बसें शहर क्षेत्र में प्रवेश न करके परतापुर बाईपास तिराहे से होकर जाएंगी।
- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें गाजियाबाद व दिल्ली की ओर जाना है। ऐसी बसें शहर क्षेत्र में प्रवेश न करके मोदीपुरम बाईपास से जा सकेंगी।
- आगरा-अलीगढ़ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है, ऐसी बसें हापुड़ रोड से होते हुए एल ब्लॉक, तेजगढ़ी, विवि रोड, कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरो माइल और टैंक चौराहे से जा सकेंगी।

- हरिद्वार, मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें टैंक चौराहा, जीरो माइल, कमिश्नर आवास चौराहा, विवि रोड, तेजगढ़ी एवं एल ब्लॉक से होते हुए जा सकेंगी।
खास बातें:
एसपी ट्रैफिक ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखा पत्र
सुबह छह बजे से रात्रि आठ बजे तक रहेगा प्लान
शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर कवायद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed