{"_id":"5a15d6854f1c1ba7678bd378","slug":"191511380613-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र निर्धारण के लिए बैठक 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र निर्धारण के लिए बैठक 25 को
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र निर्धारण के लिए बैठक 25 को
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 44 केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं, जिसको लेकर परीक्षार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों में गहरा रोष है। आए दिन शिक्षा विभाग और डीएम से इसकी शिकायतें की जा रही है। उन कॉलेजों को भी दरकिनार कर दिया है, जो हाईवे पर हैं और सभी मानक पूरे हैं। इससे उन छात्रों को परेशानी होगी जिनके सेंटर दस-दस किलो मीटर दूर कर दिए गए हैं। केंद्र बढ़ाने और समस्याओं के समाधान के लिए 25 नवंबर को डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रतिभाग करेंगे। प्रभारी डीआईओएस कुमुद रानी ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया 25 नवंबर को 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचना सुनिश्चित करें।