{"_id":"59ff7e074f1c1b8e698b9722","slug":"191509916167-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट न मिलने पर बैठक में पाल समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट न मिलने पर बैठक में पाल समाज में रोष
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट न मिलने पर पाल समाज में रोष
मेरठ। नगर निगम चुनाव को लेकर अखिल भारतीय पाल महासभा की जिला इकाई की बैठक प्रगति नगर स्थित पाल धर्मशाला में हुई। इसमें भाजपा द्वारा पाल समाज को नगर निगम के 90 वार्डों में से एक भी टिकट न दिये जाने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह पाल ने बताया कि भाजपा अति पिछड़ी जातियों के बल पर केंद्र व प्रदेश में शासन कर रही है। पाल समाज उन्हीं अति पिछड़ी जातियों में से एक मुख्य जाति के रूप में देखी जाती है। पाल समाज की उपेक्षा के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। बैठक में रामकरण सिंह, एडवोकेट महेंद्र पाल, संजीव, सुरेश चंद, धर्मेंद्र, राजकुमार, अनिल, भूपेंद्र, लोकेश, मनोज, जयपाल सिंह, प्रमोद, राधेश्याम, रामपाल सिंह, जितेंद्र, विनोद, ब्रह्म सिंह, राजवीर, ओमप्रकाश, राहुल आदि रहे।