फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व

सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व

Sun, 05 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व
मेरठ। गुरु नानक देव के 548वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह प्रभात फेरी, नगर कीर्तन आयोजित किए गए। गुरुद्वारों में दीपमाला एवं आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

विशेष सांभा समारोह मंडल की प्रमुख सिख संस्था गुरुद्वारा श्री गुरू हिंस सभा थापरनगर में सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ की संपूर्णता सुंदर सिंह और किशन लाल द्वारा कराया गया। देहरादून से आए गुरमीत सिंह, प्रीतम सिंह, स्त्री सत्संग जत्थे की मजिंद्र कोर सेठी और खालसा कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भजनों का गायन किया। श्री गुरु सिंह सभा के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु नानक देव सर्व समाज के गुरु थे। मुख्य अतिथि ज्ञानी चरणप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने लोगों को ज्ञान देकर जागरूक किया। प्रचारक ज्ञानी जसवंत सिंह ने कहा कि गुरू नानक पाप की कमायी से भोज देने वालाें के यहां भोज में शामिल नहीं होते थे। गुरविंद्र सिंह सेठी, रणजीत सिंह नंदा, सुरजीत सिंह, प्रतिपाल चावला जसबीर सिंह ने सिख समुदाय को शुभकामनाएं दीं। सुबह के समय गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी का नगर कीर्तन पंज प्यारों द्वारा निकाला गया। प्रभात फेरी नानक सभा प्रह्लाद लगर से निकाली गई। रणजीत सिंह जस्सल ने गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। सपा के मेयर प्रत्याशी दीपू मनोठिया, सदर थाना प्रभारी कपिल शर्मा, मनोज शर्मा को रणजीत सिंह, गुरविंद्र जीत सिंह, जसबीर सिंह ने सरोपा भेंट किया। जसपाल सिंह चावला, जोगिंद्र हिंस, हरजीत सिंह, बलजीत सिंह कटेर, हरविंद्र हिंस, बलबीर सिंह, जसवंत सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed