{"_id":"59bd99b14f1c1b1e688b4ea1","slug":"191505597873-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में जुटी जिला भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में जुटी जिला भाजपा
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में जुटी भाजपा
मेरठ। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला इकाई भी सक्रिय हो गई है। शनिवार को सूरजकुंड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायत चुनावों पर चर्चा हुई। जिसमें तय हुआ कि वार्ड स्तर पर संयोजक नियुक्त कर चुनाव संचालन किया जाएगा। इससे पूर्व मजबूत और स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों का भी चयन किया जाएगा।
पश्चिमी क्षेत्र के सहसंयोजक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि 21 सितंबर तक सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की बैठक कर वार्ड स्तर पर संयोजक नियुक्त कर दिए जाएं। ये संयोजक 3 अक्तूबर तक चलने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में गंभीरता से काम करेंगे और ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मतदाता बनवाएं। इसके साथ ही चुनाव में मजबूत और स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। बैठक में जिला समन्वयक हरवीर पाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और संचालन महामंत्री संदीप प्रधान ने किया। इस दौरान हरीश चौधरी, हरवीर मामूरी, सोमनाथ पपनेजा, रवि गोला, कपिल शर्मा, योगेश त्यागी, अमित मवी, अशोक पोसवाल, जगवीर सिंह, राकेश गिरि, नीरज गोयल, नवनीत गुप्ता, संजय त्यागी, महिपाल वाल्मीकि, ब्रजवीर सैनी, इंद्रपाल बजरंगी, डॉ. ब्रजगोपाल आदि मौजूद रहे।
खास बात
जिला इकाई की बैठक में हुई चुनाव को लेकर चर्चा