{"_id":"594943184f1c1bd1568b4776","slug":"191497973528-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य परिषद में आज सीट और सेक्शन पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य परिषद में आज सीट और सेक्शन पर लगेगी मुहर
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य परिषद में आज सीट और सेक्शन पर लगेगी मुहर
मेरठ। सीसीएसयू में बुधवार को कार्य परिषद की बैठक होगी। मुख्य रूप से एजेंडा कॉलेजों की मान्यता का है। सेक्शन बढ़ाने और नई मान्यता से जुड़े करीब 200 प्रकरण ईसी की बैठक में रखे जाने हैं। बैठक के साथ ही विवि के सत्र 2017-18 में बीए, बीकॉम और बीएससी में सीटों की संख्या भी तय हो जाएगी। कुछ कॉलेजों ने सेक्शन बढ़ाने की मांग की है। कुछ कॉलेज ऐसे हैं जिनकी मान्यता की फाइल पुरानी है और अब पैनल हो चुका है। उनमें नए कोर्स खुलने हैं।
एमबीए, एमसीए, बीकॉम ऑनर्स का नोटिफिकेशन निकाला
मेरठ। सीसीएसयू ने कैंपस में एडमिशन के लिए एमबीए, एमसीए, एमबीए इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एमबीए हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बीकॉम ऑनर्स और बीबीए नया कोर्स शुरू हो रहा है। बीटेक और एमसीए में लेटरल एंट्री के लिए भी जानकारी जारी की है। एडमिशन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए मेरिट से होंगे। बीटेक में यूपी एसईई 2017 काउंसिलिंग से होंगे। जानकारी के लिए 15 शिक्षकों के नाम और नंबर जारी किए गए हैं।