{"_id":"5dd1b1518ebc3e54a926b986","slug":"188-trainee-soldiers-landed-to-find-a-gun-not-found-meerut-news-mrt4541306125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक की तलाश में नूरनगर से दिल्ली रोड तक उतारें रंगरूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक की तलाश में नूरनगर से दिल्ली रोड तक उतारें रंगरूट
विज्ञापन
मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सिक्योरिटी गार्ड रोहित की लुटी दुनाली बंदूक को ढूंढने के लिए रविवार को पुलिस लाइन से 188 प्रशिक्षु सिपाहियों को सड़क पर उतार दिया। नूरनगर रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास से बिजली बंबा बाईपास होते हुए दिल्ली रोड तक सर्च अभियान चला। लेकिन बंदूक नहीं मिली।
पुलिस का दावा है कि बैंक में लूट करने वाले चारों बदमाशों की पहचान हो गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हैं। वहीं, लूटी गई बंदूक को ढूंढना भी पुलिस के लिये चुनौती बना हुआ है। बिजली बंबा बाईपास से नूरनगर अंडरपास तक बदमाशों का पीछा करने वाले दोनों सिपाही आदेश पुंडीर और सुधीर कुमार ने बताया कि बदमाशों के हाथों में बंदूक नहीं थी। जिसके बाद पुलिस मानकर चल रही है कि बदमाशों ने जैसे बैग फेंका, उसी तरह से बंदूक भी कहीं रास्ते में फेंकी होगी।
इस वारदात के बाद एसएसपी, एसपी सिटी सीओ ब्रह्मपुरी ने नूरनगर और बिजली बंबा बाईपास पर बंदूक की तलाश की थी। रविवार को टीपीनगर थाने के एसएसआई प्रवीण कुमार और पुलिस लाइन में ट्रेनिंग करने वाले 188 प्रशिक्षु सिपाहियों को बिजली बंबा बाईपास पर भेजा गया। करीब चार घंटे तक बंदूक की तलाश की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
कई फुटेज में दिखे बाइक पर बदमाश
दिल्ली रोड व बिजली बंबा बाईपास पर कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने रविवार को देखी। जिसमें फुटेज में बदमाश बाइक पर जाते दिखाई दिए हैं। बदमाशों ने पूरे रास्ते में कहीं भी हेलमेट और रुमाल नहीं उतारा।