फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   188 trainee soldiers landed to find a gun .. not found

बंदूक की तलाश में नूरनगर से दिल्ली रोड तक उतारें रंगरूट

Mon, 18 Nov 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
188 trainee soldiers landed to find a gun .. not found
मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सिक्योरिटी गार्ड रोहित की लुटी दुनाली बंदूक को ढूंढने के लिए रविवार को पुलिस लाइन से 188 प्रशिक्षु सिपाहियों को सड़क पर उतार दिया। नूरनगर रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास से बिजली बंबा बाईपास होते हुए दिल्ली रोड तक सर्च अभियान चला। लेकिन बंदूक नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि बैंक में लूट करने वाले चारों बदमाशों की पहचान हो गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हैं। वहीं, लूटी गई बंदूक को ढूंढना भी पुलिस के लिये चुनौती बना हुआ है। बिजली बंबा बाईपास से नूरनगर अंडरपास तक बदमाशों का पीछा करने वाले दोनों सिपाही आदेश पुंडीर और सुधीर कुमार ने बताया कि बदमाशों के हाथों में बंदूक नहीं थी। जिसके बाद पुलिस मानकर चल रही है कि बदमाशों ने जैसे बैग फेंका, उसी तरह से बंदूक भी कहीं रास्ते में फेंकी होगी।
विज्ञापन

इस वारदात के बाद एसएसपी, एसपी सिटी सीओ ब्रह्मपुरी ने नूरनगर और बिजली बंबा बाईपास पर बंदूक की तलाश की थी। रविवार को टीपीनगर थाने के एसएसआई प्रवीण कुमार और पुलिस लाइन में ट्रेनिंग करने वाले 188 प्रशिक्षु सिपाहियों को बिजली बंबा बाईपास पर भेजा गया। करीब चार घंटे तक बंदूक की तलाश की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई फुटेज में दिखे बाइक पर बदमाश
दिल्ली रोड व बिजली बंबा बाईपास पर कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने रविवार को देखी। जिसमें फुटेज में बदमाश बाइक पर जाते दिखाई दिए हैं। बदमाशों ने पूरे रास्ते में कहीं भी हेलमेट और रुमाल नहीं उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed