फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   437 रद्द ट्रेनों में एक दर्जन मेरठ से गुजरने वाली

437 रद्द ट्रेनों में एक दर्जन मेरठ से गुजरने वाली

Sat, 23 Mar 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
437 रद्द ट्रेनों में एक  दर्जन मेरठ से गुजरने वाली
437 रद्द ट्रेनों में एक दर्जन मेरठ से गुजरने वाली
विज्ञापन


- पूरे देश में रद्द रहीं 400 से अधिक ट्रेनेें
- नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम एप पर अपडेट सूची
दीपक भारद्वाज
मेरठ। अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रेनों की रद्द सूची जरूर देख लें। रेलवे ने बिना कोई कारण बताए पूरे देश में 400 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया हुआ है। ऐसे में यात्री परेशान हैं। पिछले दो सप्ताह से मेरठ से गुजरने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें भी रद्द चल रही हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रद्द करने की तैयारी चल रही है। जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ जाएंगी।
रेलवे के आधिकारिक एप नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर रोजाना देश मेें रद्द चल रही ट्रेनों की सूची जारी की जाती है। शुक्रवार को पूरे देश में 437 ट्रेनें रद्द रहीं। जिसमें मेरठ से गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के न चलने से दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, रेलवे ने लखनऊ जाने के लिए यात्रियों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। कई महीने से रद्द चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस के बाद अब नौचंदी को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के लिए कोई ट्रेन नहीं
ट्रेन के जरिये मेरठ से लखनऊ जाने के लिए 25 से 27 मार्च का प्लान बना रहे हैं तो इसे रद्द कर दीजिए या कोई और साधन ढूंढ लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले से ही रद्द चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस के बाद तीन दिन तक नौचंदी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। यानि मेरठ से लखनऊ के लिए कोई ट्रेन नहीं होगी। नौचंदी एक्सप्रेस को दोनों तरफ से रद्द करने का फैसला लिया गया है। वहीं, पुरी से चलकर हरिद्वार को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को शुक्रवार से 26 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस भी 24 से 28 मार्च तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के बाद शाम को ट्रेन
ट्रेनों के रद्द होने से हालात यह हो गए हैं कि सिटी स्टेशन से सुबह के बाद ट्रेन शाम को मिल रही हैं। शुक्रवार को दिल्ली की तरफ से सुबह आठ बजे आई देहरादून एक्सप्रेस के बाद मुजफ्फरनगर की तरफ जाने के लिए शाम चार बजे सुपर एक्सप्रेस आईं। इस बीच कोई भी ट्रेन यात्रियों को नहीं मिल सकी।
ये ट्रेनें चल रही हैं अनिश्चित काल के लिए रद्द
दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, सहारनपुर-नई दिल्ली पैसेंजर, अंबाला-दिल्ली पैसेंजर, अंबाला-मेरठ पैसेंजर, आनंदविहार-मेरठ मेमू, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, नौचंदी एक्सप्रेस, दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर। यह ट्रेनें दोनों तरफ से अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दी गई हैं।

कई वीआईपी ट्रेनें भी हैं रद्द
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी रद्द चल रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed