{"_id":"5c78473cbdec2208b0010c55","slug":"181551386428-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी नहीं लगेगा कैंट में बढ़ाया वाहन प्रवेश शुल्क, फैसला टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी नहीं लगेगा कैंट में बढ़ाया वाहन प्रवेश शुल्क, फैसला टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी नहीं बढ़ेगा कैंट में वाहन प्रवेश शुल्क
- पांच फरवरी को बोर्ड बैठक में वाहन प्रवेश शुल्क किया गया था दोगुना
- एक मार्च से बढ़ाया जाना था, इस बार बोर्ड बैठक में किया जाएगा विचार
मेरठ।
कैंट से निकलने वाले कॉमर्शियल वाहनों पर मार्च से लगाने जाने वाले दोगुने वाहन प्रवेश शुल्क को फिलहाल टाल दिया गया है। पांच फरवरी को कैंट बोर्ड की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टोल टैक्स को खत्म कर वाहन प्रवेश शुल्क पर सहमति बनी थी। बैठक में वाहन प्रवेश शुल्क को दोगुना करने पर बोर्ड सदस्यों ने सहमति जताई थी। इसको एक मार्च से लागू किया जाना था। हालांकि, कैंट में लिए जाने वाले टोल टैक्स का नाम बदलकर वाहन प्रवेश शुल्क कर दिया गया। बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड ने अभी वाहन प्रवेश शुल्क को पुराने दामों से ही लेने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च में होने वाली बोर्ड बैठक में बढ़ाए गए शुल्क पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
अभी यह लिया जाता है वाहन शुल्क
टैक्सी और कार व्यावसायिक - 25 रुपये
हल्के व्यावसायिक वाहन - 40 रुपये
भारी व्यावसायिक वाहन - 75 रुपये
क्रेन व अन्य भारी वाहन - 100 रुपये
नए वाहन प्रवेश शुल्क की दरें
टैक्सी और कार व्यावसायिक - 50 रुपये
हल्के व्यावसायिक वाहन - 100 रुपये
भारी व्यावसायिक वाहन - 150 रुपये
क्रेन व अन्य भारी वाहन - 250 रुपये
वर्जन===
बोर्ड बैठक में चर्चा के बाद नया वाहन प्रवेश शुल्क लागू किया जाएगा। एक मार्च से लागू किया जाना था। फिलहाल इसे टाल दिया गया है। -एमए जफर, प्रवक्ता, कैंट बोर्ड