{"_id":"5c65ceb3bdec22738563ea96","slug":"181550175923-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू ने दिया छूटे परीक्षा फामोऌं् के लिए दो दिन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू ने दिया छूटे परीक्षा फामोऌं् के लिए दो दिन का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने दिया छूटे परीक्षा फॉर्मों के लिए दो दिन का मौका
- कॉलेज लॉगिन पर कन्फर्म करते हुए 16 फरवरी तक परीक्षा विभाग में कराएं जमा
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में जो छात्र-छात्राएं रेग्युलर और प्राइवेट में अपने परीक्षा फॉर्म किसी कारणवश जमा नहीं कर पाए हैं, वे शुक्रवार को कॉलेज में फॉर्म जमा कर सकते हैं। कॉलेज ऐसे परीक्षा फार्म लॉगइन पर कन्फर्म करते हुए एनआर समेत विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 16 फरवरी तक हर हाल में जमा कर दें। इसके बाद कोई भी परीक्षा फॉर्म जमा नहीं किया जाएगा।
रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरवाने के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा कई बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। इसके अलावा तीन दिनों से परीक्षा फॉर्म कॉलेजों में जमा कराए जा रहे थे। अब इन फॉर्मों की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है, लेकिन कई छात्र-छात्राएं ऐसे रह गए थे जिन्होंने फॉर्म तो भर दिया था, लेकिन उन्हें जमा नहीं कर पाए थे। यह देखते हुए अब यूनिवर्सिटी ने ऐसे छात्र-छात्राओं को फिर एक मौका दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म कॉलेज के लॉगिन पर कन्फर्म करते हुए एनआर के साथ कैंपस के परीक्षा विभाग में शनिवार तक जमा कर दें। बता दें कि कॉलेजों की मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी से होनी हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए यह अंतिम मौका है।
तीन वर्षीय एलएलबी की परीक्षाएं 26 फरवरी से
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी की मुख्य परीक्षा, भूतपूर्व छात्र और बैक पेपर परीक्षाएं 26 फरवरी से कराने का निर्णय लिया है। इसका परीक्षा कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी कॉलेजों को इस संबंध में कहा गया है कि अगर परीक्षा की तिथियों को लेकर कोई समस्या आ रही है तो उसके बारे में परीक्षा विभाग को तत्काल सूचित करें।