{"_id":"5c574c0fbdec22738b6ae3ef","slug":"181549224975-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना विधान सभा का कमल शक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित, 18-23-02","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना विधान सभा का कमल शक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित, 18-23-02
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना विधानसभा क्षेत्र का कमल शक्ति अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, सांसद संजीव बालियान और विधायक संगीत सोम शामिल हुए
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के सरधना विधानसभा क्षेत्र का कमल शक्ति अभियान अंतर्गत कार्यक्रम रविवार को श्री रामभवन सभागार में हुआ। इसमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, सांसद एवं सरधना विधायक शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत कर नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। वहीं, मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी को भारी वोटों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।
कमल शक्ति अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम एवं विधायक संगीत सोम ने संयुक्त रूप से भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम की शुरूआत वंदेमातरम गीत से की गई। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट अंतर्गत सरधना विधानसभा क्षेत्र में रामलीला भवन में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।
इस दौरान सांसद डॉ. संजीव बालियान ने विधायक संगीत सोम की तारीफ की और कहा कि विधायक संगीत सोम द्वारा क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने और क्षेत्र में विकास की बदौलत भाजपा का वोट बैंक मजबूत हुआ है। उधर, विधायक ने कहा कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी को इस बार भी सरधना विधानसभा सीट से जिताकर संसद भेजने की अपील की। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम का सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक संगीत सोम, अंजू वारियर, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रिया अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, नरेश बाला जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, स्वाति चौधरी जिला महामंत्री ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रेमलता सक्सेना जिला उपाध्यक्ष, विमला अरोरा, सविता आर्य जिला मंत्री, पूनम जाटव, करुणा चौधरी जिला उपाध्यक्ष, आशा जिला मंत्री, सोनिका गुप्ता, निर्मला, पूनम त्यागी, सुजाता सैनी जिला मंत्री, जनेश्वरी, अनिता शर्मा, चकबंदी से आशा, दौराला मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी थारमान, नगर अध्यक्ष विनोद जैन, नगर महामंत्री संजीव पंवार, दीपू जैन, शिक्षक दीपक शर्मा, प्रमोद सक्सेना, सुमित कुमार, विस्तारक विकास आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम मौजूद रहीं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों ने विधायक संगीत सोम से उनकी मांगों पर कार्रवाई कराने का भी आश्वासन दिया।