फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसानों ने नगरायुक्त और महापौर कार्यालय में बांध दिए पशु

किसानों ने नगरायुक्त और महापौर कार्यालय में बांध दिए पशु

Sat, 02 Feb 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने नगरायुक्त और महापौर कार्यालय में बांध दिए पशु

विज्ञापन
किसानों ने नगरायुक्त, महापौर कार्यालय में बांध दिए पशु
मेरठ। शहर के बाहरी इलाकों में किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे गोवंश के विरोध में भाकियू किसानों ने दूसरे दिन भी नगर निगम में धरना दिया। शुक्रवार को किसानों ने निगम स्थित नगरायुक्त और महापौर कार्यालय में गोवंश बांध दिए। साथ ही धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और अपर नगरायुक्त ने किसानों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। मंगलवार तक किसानों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। लेकिन किसान जाते समय आठ गोवंश नगर निगम परिसर में ही छोड़कर चले गए। सीएम के निर्देश पर निगम और नगर पंचायत, नगर पालिका और ब्लॉक स्तर पर गोशाला खोली गई हैं। गांव देहात में भी गोवंश को रखने की ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके कारण देहात की जनता अपने क्षेत्र से गोवंश पकड़कर शहर की सीमा में छोड़ रहे हैं। इन गोवंश को नगर निगम ने भी अपने गोशाला में रखने से हाथ खड़े कर दिए हैं। जिसके कारण गोवंश शहर के बाहरी इलाके जैसे परतापुर, कंकरखेड़ा, जागृति विहार आदि इलाकों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसको लेकर भाकियू नेता विजयपाल घोपला, ईलम सिंह जंगेठी, नरेश कुमार के नेतृत्व में किसान इक्ट्ठा होकर दूसरे दिन अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में आठ पशुओं को लेकर नगर निगम पहुंचे। किसानों ने गोवंश को ट्रॉली से उतारकर महापौर सुनीता वर्मा और नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान के कार्यालय में बांध दिए। गोवंश ने कार्यालय में मल त्यागना शुरू कर दिया। उधर सामने धरना स्थल पर किसान दरी डालकर बैठ गए। किसानों ने नगर निगम प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार और अपर नगरायुक्त अमित सिंह धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। आधा घंटे तक किसान और अधिकारियों के बीच वार्ता चली। किसानों ने कहा कि गोवंश किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर निगम को सभी गोवंश अपनी गोशाला में रखने चाहिए। दूसरे इलाकों के लोग परतापुर में गोवंश छोड़ रहे हैं। अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन जारी रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेेट ने किसानों को आश्वासन दिया कि मंगलवार तक समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। थाना परतापुर इंस्पेक्टर को निर्देश दिए जाएंगे कि वह क्षेत्र में गोवंश को छोड़ने वाले बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। कुंवरसेन, पवन, तेजपाल, इंद्रपाल, सुनील कुमार आदि मुख्य रहे।

खास बातें:
- भाकियू ने दो दिन तक नगर निगम में दिया धरना
- सिटी मजिस्ट्रेट और अपर नगरायुक्त किसानों के बीच पहुंचे, धरना खत्म कराया
- किसानों का आरोप दूसरे इलाकों के लोग परतापुर क्षेत्र में छोड़ रहे हैं गोवंश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed