{"_id":"5c50b489bdec22738335e7d9","slug":"181548792969-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल शोषण के खिलाफ समाज को जागरूक करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल शोषण के खिलाफ समाज को जागरूक करना होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में मंगलवार को बचपन बचाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हर बच्चे का अधिकार है रोटी, पढ़ाई और खेल। इनसे कोई बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य हैं।
कल्याणपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित बचपन बचाओ संगोष्ठी में महात्मा गांधी की जीवन शैली पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र भारत में कैलाश सत्यार्थी ऐसा व्यक्तित्व हैं जिन्होंने भारत भ्रमण में अनुभव किया था कि बाल शोषण, बाल मजदूरी, यौन शोषण, अशिक्षा भिक्षावृत्ति के चलते असंख्य बच्चे बचपन की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। औद्योगीकरण की दौड़ से असहाय, कमजोर एवं निर्धन बच्चों के माता-पिता उनसे काम कराने के लिए मजबूर होते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान ने कहा कि बचपन से ही बच्चों के लिए पौष्टिक आहार, खेल, पढ़ाई और शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे ही वे स्वर्णिम अवसर की ओर अग्रसारित हो सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान ने बाल संसद के गठन में कॉलेज के छात्र शुभम कुमार को ब्रिटिश हाईकमीशन की उपस्थिति में चयन होने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे मेहनत करें तो कोई काम ऐसा नहीं जिसे वे खुद परिश्रम करके चरितार्थ न कर सके। इस मौके पर पायल, पारुल, शिवानी, पप्पू शर्मा आदि मौजूद रहे।