फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भारतीय वैश्य संगम आज से शुरू करेगा नि:शुल्क दवा वितरण

भारतीय वैश्य संगम आज से शुरू करेगा नि:शुल्क दवा वितरण

Sun, 08 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय वैश्य संगम आज से शुरू करेगा नि:शुल्क दवा वितरण
भारतीय वैश्य संगम आज से करेगा नि:शुल्क दवा वितरण
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय वैश्य संगम आज से ‘आयुष’ प्रकल्प के तहत चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू और डेंगू जैसी बीमारी के लिए होम्योपैथिक दवाओं का नि:शुल्क वितरण करेगा। जिसकी शुरूआत सोमवार को शहर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों से होगी। इसका शुभारंभ सरधना विधायक ठा. संगीत सोम करेंगे। यह जानकारी आयोजकों ने शनिवार को डी ब्लाक शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
संस्था के महामंत्री सीए डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले दो सालों से इस तरह से दवा का वितरण किया जा रहा है। इसमें चिकनगुनिया, स्वाइनफ्लू और डेंगू की बीमारी से बचाव को होम्योपैथिक दवा दी जाती है। इस बार भी यह आयोजन नौ जुलाई से शुरू हो रहा है। जिसमें दो दिन लगातार सुबह आठ बजे से 11 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों में दवा का वितरण चलेगा।
विज्ञापन

संस्था के राष्ट्रीय प्रकल्प संयोजक सतीश बिंदल ने बताया कि इन दो दिनोें में स्कूलों के विद्यार्थियाें, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ ही अन्य मौजूद लोगों को दवा वितरित की जाएगी। जिसका लक्ष्य करीब 10 हजार रखा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबुज गुप्ता ने बताया कि देश के 29 विभिन्न शहरों में लगभग 42 हजार लाभार्थियों को उक्त दवाई के मुफ्त वितरण की 31 जुलाई तक रूप रेखा तैयार की जा चुकी है। इस वर्ष कुल 60 से 70 हजार लाभार्थियों को इन दवाओं का नि:शुल्क वितरण करने का लक्ष्य है। इस दौरान डॉ. संजीव गोयल, संदीप गुप्ता, प्रेम स्वरूप सिंघल और विपुल सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed