फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो खेमों में बंटे निगम कांट्रेक्टर

दो खेमों में बंटे निगम कांट्रेक्टर

Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दो खेमों में बंटे निगम कांट्रेक्टर
दो खेमों में बंटी निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम में कांट्रेक्टर एसोसिएशन दो खेमों में बंट गई है। एक खेमे के ठेकेदारों ने सोमवार को जिमखाना मैदान के सामने अपार चैंबर में सभा करके अतुल दीक्षित को अध्यक्ष और संजय शर्मा को महामंत्री चुन लिया। वहीं दोनों ही पदाधिकारियोें को कार्यकारिणी का गठन करने का अधिकार दे दिया गया।
एसोसिएशन के संरक्षक आनंद बंसल ने कहा कि निगम ठेकेदारों की एसोसिएशन में व्यापार संघ का कोई मतलब नहीं होना चाहिए। विकास मित्तल ने कहा कि जो पदाधिकारी ठेकेदारों को एक समान नजरों से नहीं देखेगा उसको पद पर रहने का अधिकार नहीं है। अतुल दीक्षित के साथ ठेकेदारों का बहुमत है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अतुल दीक्षित ने कहा कि ठेकेदारों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही नगरायुक्त से मिला जाएगा। साथ ही गाजियाबाद नगर निगम में ठेकेदार पर पार्षद द्वारा किए गए हमले के विरोध में चल रहे धरने को मेरठ के ठेकेदार पूर्ण समर्थन देंगे। मौके पर दास महेंद्र, पंकज त्यागी, सुबोध त्यागी, सरवत चौधरी, राजू अरोड़ा, जितेंद्र राणा, गोपाल त्यागी, कुलदीप त्यागी, सर्वेश गुप्ता, राकेश राणा, पारस, सुधीर गुप्ता, भारत चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरी तरफ महेश बाली का कहना है कि हमारा कार्यकाल तीन साल का है। आम सभा बुलाने का अधिकार अध्यक्ष और महामंत्री को है। जो आदमी हमारी एसोसिएशन का सदस्य ही नहीं है, वह कैसे मीटिंग बुला सकता है। इनके साथ जो लोग जुड़े हैं। उनसे हमें कोई आपत्ति नहीं है। जो जहां जाना चाहते हैं वहां जा सकते हैं। हमारे सदस्यों में से उनके साथ कोई नहीं है। कुछ लोग स्वयं भू अध्यक्ष और महामंत्री बन रहे हैं। अगर अतुल को अध्यक्ष बनने की इतनी ही इच्छा है तो वह चुनाव में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed