{"_id":"5b2ac58b4f1c1bac6e8b8f9a","slug":"181529529739-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में 138, ओवरऑल 1022 ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में 138, ओवरऑल 1022 ने लिया दाखिला
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में नए सत्र के लिए प्रवेश बुधवार से शुरू हो गए। सभी कॉलेजों ने नोटिस बोर्ड पर मेरिट लिस्ट चस्पा कर दी। मेरठ में पहले दिन 138 दाखिले हुए जबकि सीसीएसयू से संबद्ध अन्य आठ जिलों गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में दाखिलों की संख्या 884 रही। यानी ओवरऑल 9 जिलों में 1022 छात्रों ने प्रवेश लिया।
बृहस्पतिवार से कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए छात्रों की भीड़ बढ़ने की पूरी संभावना है। अगले तीन दिनों तक पहली मेरिट के प्रवेश होंगे। इसके बाद विवि 24 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। बृहस्पतिवार सुबह से अन्य कॉलेजों में प्रवेश की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज, डीएन कॉलेज, शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज, आरजी पीजी कॉलेज, इस्माइल डिग्री कॉलेज, कनोहर महिला डिग्री कॉलेज में विषयवार अलग-अलग विभागों में छात्र-छात्राएं कॉलेज का प्रोस्पेक्टस लेकर अपने कागजात का वेरिफिकेशन करा कर दाखिला लेंगे। मेरठ में पहले दिन सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ज्यादा प्रवेश हुए। एडेड कॉलेजों में गिनती के ही छात्रों ने प्रवेश लिया।
प्रोफेशनल नहीं बीए में सर्वाधिक दाखिले
युवाओं में साइंस, मैथ्स और कॉमर्स के प्रति रुझान घटता नजर आ रहा है। विवि में प्रवेश के लिए हुए पंजीयन का आंकड़ा विषयों के प्रति छात्रों के रुझान की जानकारी देता है। प्रवेश प्रक्रिया में पहले दिन अधिकांश दाखिले आर्ट्स से बीए करने में हुए। पहले दिन ही 138 में से 111 दाखिले केवल बीए में हुए। सर्वाधिक दाखिले सेल्फ फाइनेंस के कॉलेज ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में हुए।
विज्ञापन
कई कॉलेजों का नहीं खुला खाता
पहले दिन प्रवेश प्रक्रिया में कई कॉलेजों का खाता भी नहंी खुला। एक भी प्रवेश नहंी हुए। इसमें शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज, डीएन डिग्री, एनएएस डिग्री कॉलेज शहर के प्रमुख कॉलेज रहे। अन्य कॉलेजों में कई कोर्सों में एक भी दाखिला नहीं हुआ।
ये हुए मेरठ में पहले दिन दाखिले
कॉलेज - पाठ्यक्रम--- विषय--- दाखिले
इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज- बीए- आर्ट्स- 13
आरजी पीजी कॉलेज- बीए- आर्ट्स- 8
आरजी पीजी कॉलेज- बीकॉम- कॉमर्स- 01
आरजीपीजी कॉलेज- बीएससी- बायोलोजी- 03
कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज- बीए- आर्ट्स- 04
गांधी स्मारक देवनागरी कॉलेज परीक्षितगढ़- बीए- आर्ट्स- 03
चौधरी बशीर खान कॉलेज हरारा सरधना- बीए- आर्ट्स- 02
आरके कॉलेज किठौर- बीए- आर्ट़्स- 05
आरके कॉलेज किठौर- बीकॉम- कॉमर्स- 01
ज्ञानभारती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज- बीए- आर्ट्स- 59
ज्ञानभारती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज- बीकॉम- कॉमर्स- 11
ज्ञानभारती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज- बीएससी- बायोलोजी- 07
बीआइटी कमालपुर गढ़ रोड- बीकॉम- कॉमर्स- 03
रुलर गर्ल्स कंपटेटिव कॉले दौराला- बीए- आर्ट्स- 17
मेरठ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स- बीकॉम- कॉमर्स- 01
खास बातें:
डाक संस्करणों सहित नोएडा और गाजियाबाद के ध्यानार्थ
1022 दाखिले हुए पहले दिन सीसीएसयू में संबद्ध सभी नौ जिलों में
- सभी कॉलेजों ने चस्पा की मेरिट लिस्ट, सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अधिक दाखिले