{"_id":"5b22d6e24f1c1ba86e8b8157","slug":"181529009890-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर कब्जे के विवाद में आमने सामने आए दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर कब्जे के विवाद में आमने सामने आए दो पक्ष
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्जे के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष
मेरठ। लिसाडी गेट के रसीदनगर में दुकान पर कब्जे को लेकर मालिक व किरायेदार आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई और मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। देरशाम तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पुलिस के अनुसार रशीद नगर में हसन आलम की दुकान है। जो पिछले 30 साल से सद्दीक नगर निवासी उस्मान को किराए पर दे रखी है जिसमें उस्मान ने जूतों की दुकान खोली है। हसन आलम का आरोप है कि पांच महीनों से उस्मान ने किराया नहीं दिया और दुकान भी बंद कर रखी है। कई बार दुकान खाली करने के लिए संपर्क किया लेकिन उस्मान ने दुकान भी खाली नहीं की। कुछ दिन पहले हसन ने दुकान पर अपने ताले लगा दिए। उस्मान को जानकारी हुई तो वह दो दर्जन लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा और विरोध जताया जिसके बाद दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में फैसला हो गया।