{"_id":"5b22d5014f1c1b95598b45b6","slug":"181529009409-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का आया फरमान, 2019 की तैयारियों में जुटेंगे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का आया फरमान, 2019 की तैयारियों में जुटेंगे सपाई
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश यादव का फरमान, 2019 की तैयारी में जुटें सपाई
मेरठ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपाइयों को 2019 की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सपा के जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर 19 जून को एक बड़ी बैठक होगी। इसमें आगामी 2019 की निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण संशोधन और आगामी तैयारियों की रूपरेखा तय की जाएगी।
इसके बाद 29 जून तक निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण संशोधन को जिलाधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में इस प्रक्रिया को किस तरह आगे बढ़ाना है और आगे की क्या तैयारियां हैं, उस पर विचार होगा। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की तरफ से जारी विज्ञप्ति में सपा के जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा सभी वरिष्ठ नेता, सभी प्रकोष्ठों के पूर्व व वर्तमान अध्यक्षों, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आदि को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि सपा केकई कद्दावर नेता और सत्ता केदौरान नीली बत्ती में घूमने वाले अब पार्टी की किसी बैठक या कार्यक्रम में शरीक नहीं होते हैं। इसकी शिकायत आला कमान को भी है। लिहाजा वहां से साफ हिदायत है कि ऐसे लोगों को आगाह किया जाए, अगर वह फिर भी पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं तो उनकेखिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि सपाई बड़ी मजबूती केसाथ 2019 का चुनाव लडे़ंगे।