{"_id":"5b2026ba4f1c1bf96e8b7d24","slug":"181528833722-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो खेमों में बंटे निगम के ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो खेमों में बंटे निगम के ठेकेदार
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक खेमे ने अतुल को अध्यक्ष और संजय को महामंत्री चुना
मेरठ। नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन दो खेमों में बंटती नजर आ रही है। एक खेमे ने जिमखाना अपार चैंबर में बैठक कर दो जुलाई तक के लिए अतुल दीक्षित को एसोसिएशन का अध्यक्ष और संजय गुप्ता को महामंत्री मनोनीत किया।
अध्यक्षता करते हुए आनंद बंसल ने कहा कि सबसे पहले नगर निगम निर्माण विभाग में पंजीकरण में हैसियत प्रमाण पत्र की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इसके लिए ठेकेदारों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस दौरान निर्णय लिया गया कि टेंडर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण उत्पन्न समस्या का समाधान निकाला जाएगा। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी बनी रहे। दास महेंद्र, राकेश राणा, सुबोध त्यागी, जितेंद्र राणा, सरवत चौधरी, पारस राहुल, वेद रोधी, राकेश कुमार, ब्रह्मपाल, पंकज सिंह, सुधीर, हरफूल, पवन त्यागी, सर्वेश गुप्ता, भारतभूषण, ब्रजपाल, हर्ष, प्रदीप शर्मा, ऋषिपाल सिंह, योगेंद्र सक्सेना, संजय, नीरज, बीरबल सिंह, राकेश गौड़ आदि मौजूद रहे। उधर, विपिन त्यागी का कहना है कि कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभी महेश बाली हैं और महामंत्री मैं हूं। एसोसिएशन के चुनाव के लिए सरकारी अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी बनाया जाता है। चुनाव विधिवत तरीके से होता है। न की दस-पांच लोग बैठक में तय कर सकते हैं।