{"_id":"5ae638694f1c1b64098b730e","slug":"181525037161-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव पर राजनीति करना ठीक नहीं : अवतार सिंह भड़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव पर राजनीति करना ठीक नहीं : अवतार सिंह भड़ाना
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाश पर राजनीति करना ठीक नहीं: भड़ाना
मेरठ। भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में न्याय न हो, ऐसा नहीं हो सकता। इसलिए नरेंद्र हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। लेकिन महापंचायत कर उसमें राजनीति करना गलत है। लाश पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बल्कि न्याय कैसे मिले, इस पर मंथन होना चाहिए।
मॉल रोड स्थित अपने आवास पर मीडिया से वार्ता में भड़ाना ने कहा कि कश्मीर में उनकी बिरादरी के लोगों का उत्पीड़न हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मांग पर वहां स्पेशल कोर्ट बैठाकर त्वरित सुनवाई करायी और न्याय दिलाया। ऐसे ही मुख्यमंत्री योगी भी हैं। यदि सुमित गुर्जर एनकाउंटर में ये नेता महापंचायत जैसी राजनीति करने के बजाए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते तो अब तक न्याय मिल जाता। नरेंद्र गुर्जर मामले में भी पीड़ित परिवार और कमेटी के लोग उनके साथ मुख्यमंत्री से मिलने चलें। उनका वादा है त्वरित न्याय मिलेगा।
भड़ाना ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन दोषी है। सरकार हमारी है, इसलिए लापरवाह और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई तय होगी। सस्पेंड करना कोई कार्रवाई नहीं है। नरेंद्र की हत्या हुई तो उसी धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
खास बातें:
मेरठ से महापंचायत की खबर के साथ जोड़