{"_id":"5ae637814f1c1b6e098b7080","slug":"181525036929-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असहाय महिला को मिले अपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असहाय महिला को मिले अपने
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह बाद मिले ‘दुर्गा’ को अपने, ले गए साथ
मेरठ। मेडिकल अस्पताल के लावारिस वार्ड के बेड पर करीब चार माह से अपने परिजनों से मिलने का इंतजार कर रहीं दुर्गा देवी की प्रार्थना भगवान ने आखिर सुन ली। रविवार को उनके परिजन मेडिकल से अपने साथ ले गए।
दुर्गा देवी का सही नाम लुगधी देवी है। वह बिहार के पुझापत जरजा की रहने वाली हैं। अस्पताल में भर्ती कराते समय पुलिसवालों ने उनका नाम दुर्गा लिखाया था। इसी साल जनवरी माह में ट्रेन हादसे में उनके दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें बाद में काटना पड़ा। इससे उन्हें इस कदर आघात लगा कि वह ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही थीं। पढ़ी-लिखी न होने के कारण अपने परिवार के लोगों का सही नाम और पते की भी जानकारी नहीं थी। मेडिकल स्थित आशा ज्योति केंद्र के सदस्यों ने उनसे उनके परिवार के बारे में जानकारी की।
करीब चार महीने की मशक्कत के बाद उन्हें सफलता मिली। मेडिकल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि व्हाट्स एप पर वीडियो कॉलिंग के जरिए आशा ज्योति केंद्र वालों ने लुगधी देवी की बात उनके पति और अन्य परिजनों से कराई थी। महिला को इस दौरान घर जाने का किराया और उपहार भी दिए गए।