फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किशोर कुमार के गीतों से गूंजा पटेल मंडप

किशोर कुमार के गीतों से गूंजा पटेल मंडप

Sat, 21 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
किशोर कुमार के गीतों से गूंजा पटेल मंडप
किशोर के गीतों से गूंजा पटेल मंडप
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी मेला स्थित पटेल मंडप में शुक्रवार को एक शाम किशोर कुमार के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान गीतकार मनोज वर्मा ने ‘यार हमारी बात सुनो’ गीत गाया तो मंडप तालियों से गूंज उठा। इसके बाद तेरे जैसा यार कहां, मेरे महबूब कयामत होगी... आदि गीतों पर श्रोता गुनगुनाने पर मजबूर हो गए। इसके बाद कलाकार सुनीता कपूर ने भी फिल्मी गीत गाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। इस अवसर पर अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी, नरेश सिवालिया, कदीर अहमद, श्रीपाल, नरेन्द्र राष्ट्रवादी समेत कई पार्षद मौजूद रहे।
पटेल मंडप में नहीं लगे पर्याप्त पंखे
पटेल मंडप में पंखों की व्यवस्था केवल वीआईपी लोगों के लिए की गई है। आम जनता को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। जबकि मंडप में पीछे तक पंखे लगाए जाने और कलाकारों के रूम में एसी लगाने की बात कही गयी थी। लेकिन अभी तक पूरी तरह व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


मेले में दुकानदार और ठेकेदार में ठनी
नौचंदी मेले में दुकानदारों से बिजली कनेक्शन के नाम पर हो रही वसूली का मामला गर्माता जा रहा है। दुकानदारों ने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की। सुनवाई न होने के बाद अब यह मामला कमिश्नर के दरबार पहुंच गया है। दुकानदारों का आरोप है कि उन्होंने दुकान के किराए के साथ नगर निगम में एक बल्ब के बिजली कनेक्शन के लिए 1300 रुपये नगर निगम में जमा किए हैं। इसके बाद भी बिजली ठेकेदार दुकान में कनेक्शन देने के नाम पर ना नुकुर कर रहा है। वह आधा किलोवाट का बिजली कनेक्शन देने और उसके एवज में आठ हजार रुपये मांग रहा है। दुकानदार बुंदू का कहना है कि अपर नगरायुक्त से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर अपर नगरायुक्त का कहना है कि दुकानदार हमें लिखित में शिकायत करें तो हम ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
नौचंदी मेले की शान है पटेल मंडप के कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed