{"_id":"5abbfd194f1c1bf6298b46e7","slug":"181522269465-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी के तीन ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी के तीन ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ठेके की धनराशि जमा करना भूल गए ठेकेदार
मेरठ। नौचंदी मेले में ठेका लेकर ठेकेदार धनराशि जमा करना भूल गए है। झूला, जिला पंचायत वाहन पार्किंग और तहबाजारी का ठेका लेने वाले तीनों ठेकेदारों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने नोटिस जारी करके एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ठेके लिए लिए निगम में जमा की गई जमानत राशि भी जब्त की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि नौचंदी मेले में झूला लगाने, तहबाजारी वसूलने और वाहन पार्किंग के लिए ठेके निकाले थे। जिसमें तहबाजारी का ठेका 34 लाख रुपये और झूले का ठेका 50 लाख 51 हजार रुपये में एहसान पुत्र सगीर के नाम छूटा था। दोनों ही ठेकों में एहसान ने आठ लाख रुपये धरोहर राशि जमा की थी। ठेके की शर्तों के मुताबिक ठेकेदारों को 24 घंटे के भीतर 50 प्रतिशत धनराशि जमा करनी थी। इसी प्रकार जिला पंचायत भूमि पर साइकिल पार्किंग ठेका तीन लाख रुपये में राजीव पुत्र मगनपाल के नाम छूटा था। जिसमें 50 हजार रुपये जमानत राशि जमा की थी। लेकिन बकाया राशि नगर निगम में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जमा नहीं की गई है। बुधवार को नगरायुक्त मनोज कुमार ने टेंडर कमेटी को निर्देश दिए कि तीनों ठेकेदार नौचंदी मेले को प्रभावित करना चाहते हैं। ठेकेदारों की नियत साफ नहीं है। तीनों ठेकेदारों को नोटिस जारी करके 31 मार्च से पहले धनराशि जमा करने का नोटिस जारी करें। अगर टेंडर की शर्तों के मुताबिक धनराशि जमा नहीं करते हैं तो जहां जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी वहीं एफआईआर दर्ज कराई जाए।
खास बातें:
झूला, वाहनपार्किंग और तहबाजारी का लिया था ठेका, एफआईआर की तैयारी
नगरायुक्त ने जमानत राशि जब्त करने और नोटिस जारी करने के दिए निर्देश