फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत उद्घाटन

ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत उद्घाटन

Mon, 12 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत उद्घाटन
मेरठ। उत्तर भारत के ऐतिहासिक नौचंदी मेले का रविवार शाम कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने विधिवत उद्घाटन किया। कमिश्नर ने महापौर सुनीता वर्मा और नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान के साथ भगवान गणेश व मां चंडी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की तो बालेमियां की मजार पर चादर चढ़ाकर मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की। कमिश्नर ने जय जवान-जय किसान द्वार पर फीता काटा। कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। इस दौरान मेला परिसर धार्मिक और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने अपने संबोधन में नगरायुक्त को मेले में सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहतर रखने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ आम आदमी की भी है। अगर मेले में महिलाओं एवं लड़कियों से दुर्व्यवहार की एक भी घटना प्रकाश में आती है तो यह पूरे मेरठ के लिए शर्म की बात होगी। महापौर ने सभी का आभार व्यक्त किया। जयहिंद बैंड ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. राज कुमार, अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी, चीफ इंजीनियर निगम कुलभूषण वार्ष्णेय, फाइनेंस कंट्रोलर संतोष शर्मा, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, पार्षद ललित नागदेव, राकेश शर्मा, शाहिद अब्बासी, गफ्फार, नरेंद्र राष्ट्रवादी, विपिन जिंदल, समीर चौहान, अंशुल गुप्ता, पवन वर्मा, सुनीता प्रजापति, शहनाई वादक महेंद्र धानक, पवन धानक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेले में मुफ्तखोरी से बचें
कमिश्नर ने कहा कि मेले में खाद्य पदार्थ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मानकों के अनुरूप होने चाहिए। कोई भी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी या कोई रसूखदार मेले में भोजन या अन्य चीजों को मुफ्त में पाने की कोशिश करेगा या दुकानदारों से दुर्व्यवहार करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। व्यापारी भी मेले में बाजार के अनुरूप ही अपने सामान का रेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आय से नई प्रतिमा लगवाएं
मेला परिसर में डा. भीमराव अंबेडकर, भारत माता, राष्ट्रपिता, जय जवान-जय किसान की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कमिश्नर ने महापौर से कहा कि आज जिन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया है, उन प्रतिमाओं में उनकी झलक प्रतीत नहीं हुई। इसलिए मेले से प्राप्त होने वाली आय से महापुरूषों की अच्छी प्रतिमाएं बनवाकर अगले मेले से पूर्व स्थापित कराएं।

अप्रैल से बढ़ेगी भीड़
नगरायुक्त ने बताया कि करीब दो माह तक चलने वाले नौचंदी मेले में अप्रैल के प्रथम सप्ताह से भीड़ उमड़नी शुरू होगी। पटेल मंडप में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हर एक पर रहेगी कैमरे की नजर
एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने बताया कि मेले में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा। मेले में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed