फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बैंक रिटायर अफसरों की बैठक

बैंक रिटायर अफसरों की बैठक

Tue, 06 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बैंक रिटायर अफसरों की बैठक
मेरठ। आल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन की बैठक में बैंकों में हो रहे घपलों को रोकने के लिए ऊपरी प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने का सुझाव दिया गया। लोक ल यूनिट के अध्यक्ष आरके वर्मा के आवास पर हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि आरबीआई के नामित डायरेक्टर, वित्त मंत्रालय के ज्वाइंट सचिव आदि कई अधिकारियों के बोर्ड द्वारा ही 10 करोड़ से अधिक की रकम के लोन पास होते हैं। लेकिन किसी भी घपले में इनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होती। वर्तमान में बैंकों के बढ़ते एनपीए और घपलों की वजह से ग्राहकों की चिंता स्वाभाविक है। 99.9 प्रतिशत बैंक कर्मी ईमानदार हैं। घपले रोकने के लिए ऑडिट होता है। ऑडिटर्स की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। सतर्कता विभाग को वित्त मंत्रालय से हटाकर सीधा पीएओ के आधीन करने, पांच करोड़ से अधिक के डिफाल्टरों की सूची जारी करने सहित इस तरह के घपले रोकने को कई सुझाव सरकार को दिए। बैठक में एसोसिएशन के महामंत्री अरुण गर्ग आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed