फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली रोड के 27 मंडप संचालकों को एमडीए का नोटिस

दिल्ली रोड के 27 मंडप संचालकों को एमडीए का नोटिस

Tue, 09 Jan 2018 02:41 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड के 27 मंडप संचालकों को एमडीए का नोटिस
मेरठ। दिल्ली रोड पर लगने वाले जाम पर मंडलायुक्त की सख्ती के बाद एमडीए ने 27 मंडप स्वामियों को नोटिस भेजा है। जिसमें उनसे मंडप के स्वीकृत मानचित्र की प्रति प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस नोटिस के बाद मंडप संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है, जिसके लिए मंगलवार को मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारी और नोटिस प्राप्त करने वाले मंडप संचालक एमडीए वीसी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

महानगर में जाम की बढ़ती समस्या और इस पर काबू पाने के लिए पुलिस-प्रशासन सख्त होता जा रहा है। एक तरफ जहां ट्रकों की दिन में एंट्री को लेकर सख्ती की जा रही है, तो मंडलायुक्त के निर्देश पर मंडप स्वामियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। क्योंकि शहर में अधिकांश मंडप हाईवे पर ही हैं और इनमें पार्किंग की व्यवस्था न होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर सबसे ज्यादा मंडप हैं, जिनमें अधिकांश ऐसे हैं जो मानचित्र के पूरी तरह विपरीत बने हैं तो कई के मानचित्र ही स्वीकृत नहीं है। ऐसे में मंडप संचालकों पर शिकंजा कसने के लिए एमडीए की तरफ से दिल्ली रोड के 27 मंडप संचालकों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें सभी से उनके मानचित्र तलब किए गए हैं। एमडीए से नोटिस प्राप्त होने के बाद मंडप संचालकों में हड़कंप मच गया है। मंडप एसोसिएशन के विपुल सिंघल ने बताया कि इस मामले पर सभी मंडप संचालक मंगलवार को एमडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- मंडप संचालकों को नक्शा प्रस्तुत करने के लिए दिया आदेश
- अधिकांश मंडप बिना मानचित्र स्वीकृत या मानचित्र के विपरीत हैं संचालित
- नोटिस के विरोध में आज मंडप मालिक करेेंगे एमडीए वीसी से मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed