फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विकाय कायोऌं् में जनता के पैसे का हो सदुपयोग

विकाय कायोऌं् में जनता के पैसे का हो सदुपयोग

Sun, 10 Dec 2017 02:26 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
विकाय कायोऌं् में जनता के पैसे का हो सदुपयोग
विकास कार्यों में जनता के पैसों का हो सदुपयोग
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में शांति व्यवस्था कायम करें। इसके साथ ही विकास कार्यों में जनता का पैसा लग रहा है, इसलिए उसका सदुपयोग किया जाए।
शनिवार को समिति सभापति नरेंद्र सिंह भाटी ने समिति सदस्यों के साथ जनपद का भ्रमण करने के साथ ही विकास भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शांति समिति की बैठकें अधिकतर त्योहारों के अवसर पर ही कराई जाती हैं, जो गलत है, यह बैठकें नियमित तौर पर आयोजित करें। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि इन समितियों में किसी भी गलत व्यक्ति का प्रवेश न हों।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित विद्यालयों में निरंतर भ्रमणशील रहें और बच्चों की स्थिति के अनुरूप अध्यापकों की तैनाती करें। उन्होंने सड़कों के गड्ढा मुक्त की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनपद की सभी सड़कों सहित ग्रामीणों को शहर से जोड़ने वाले मार्गों को दुरुस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कानून व्यवस्था, बाल श्रम, बाल संप्रेक्षण गृह, राजकीय महिला शरणालय की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने सभापति व सदस्यों को बताया कि जनपदवासियों को बेहतर सुविधा देने का पूर्ण प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था को बनायें रखने हेतु सभापति व सदस्यों द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का तत्परता से पालन किया जाएगा। बैठक में समिति सदस्य शशंाक सिंह, घनश्याम लोधी, दिलीप सिंह, प्रदीप जाटव, सीडीओ आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल, सीएमओ डॉ. राजकुमार, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसडीएम सदर निशा अनंत, परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह, उपश्रमायुक्त सरजू राम शर्मा, जिला प्राबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय आदि मौजूद रहे।
खास बात
संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति ने किया जनपद का दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed