{"_id":"5a1c792f4f1c1b686a8b615b","slug":"181511815471-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल की बीमारी से बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल की बीमारी से बचाव के उपाय बताए
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
दिल की बीमारी से बचाव के उपाय बताए
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने जालंधर (पंजाब) स्थित बीएसएफ के बेस कैंप में रविवार को फौजियों को दिल की बीमारी और हार्ट अटैक से बचाव के तरीके बताए।
उन्होंने बताया कि शुगर, दिल की बीमारी और कोलेस्ट्रॉल की समस्या का समाधान व्यायाम है। छह से ज्यादा घंटे तक लगातार बैठने से शरीर को इतना नुकसान होता है, जितना एक पैकेट सिगरेट के सेवन से होता है। आमतौर पर लोग इस नुकसान को समझ नहीं पाते हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति धूम्रपान (स्मोकिंग) करता है और फिर उसे छोड़ देता है, तो इससे शरीर को 10 किलो वजन कम करने के बराबर फायदा होता है। साथ ही बताया कि बीमारी के इलाज से अच्छा उसका बचाव है। उन्होंने फौजियों के दिल की बीमारी से संबंधित सवालों के जवाब दिए और इलाज बताया। इस दौरान आईजी मुकुल गोयल (आईपीएस) भी मौजूद रहे। साथ ही वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ईश्वर सिंह भी वहां गए थे, उन्होंने होम्योपैथी केजरिए दिल की बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। साथ ही बताया कि बीमारियों से बचने के लिए हाथ धोना सबसे अच्छा बचाव है, जबकि ज्यादातर लोग इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।
खास बात
डॉ. राजीव अग्रवाल को बुलाया गया बीएसएफ कैंप