{"_id":"59f6327c4f1c1b78548b9cb5","slug":"181509307004-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून बहने लगा तो लोग घरों में दुबक गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून बहने लगा तो लोग घरों में दुबक गए
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून बहने लगा तो घरों में दुबक गए लोग
बड़ौत (बागपत)। दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा रविवार की रात में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर करीब 20 मिनट तक खूनी खेल खेला गया। लाइसेंसी और अवैध असलहों से गोलियां चलने लगी। गली में झगड़ा हुआ और इसके बाद पूर्व प्रधान सुमन के घर में घुसकर हमलावरों ने गोलीबारी की, इसमें एक युवक की मौत हो गई और अन्य कई घायल है। पूर्व प्रधान के पति रामबीर ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
करीब छह माह पहले पूर्व प्रधान के पति रामबीर के साथ मारपीट हो गई । दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट हुई। रामबीर का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उस पर हमला कर उसी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी , इस कारण उसे जेल में जाना पड़ा । रविवार की रात में बॉबी पक्ष और पूर्व प्रधान के पति रामबीर के बीच कहासुनी हो गई। रामबीर पक्ष का कहना है कि उनके घर पर हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गांव में करीब बीस राउंड फायरिंग होने से सन्नाटा पसर गया। लोग अपने घरों में दुबके रहे। फायरिंग शांत हुई तो किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। तब तक खूनी खेल में अमित की मौत हो गई। करीब पांच लोग घायल है।
हिलवाड़ी से ढाई किमी दूर पुलिस चौकी
बड़ौत। गांव में बीस मिनट तक फायरिंग हुई, लेकिन पुलिस को ढाई किमी पहुंचने में ही करीब पौन घंटा लग गया। लोगों का कहना है कि जिस वक्त फायरिंग शुरू हुई, पुलिस को सूचना दी गई , लेकिन दोनों हमलावर फायरिंग कर लौट गए, एक युवक की मौत हो गई, तब कहीं जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात एसपी जयप्रकाश भी मौके पर पहुंची। उनके सामने भी महिलाओं ने पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बाइक की जांच में जुटी पुलिस
बड़ौत। मौके पर पुलिस को तीन बाइक बरामद हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि यह किसकी है और यहां तक कैसे पहुंची।
फायरिंग से पहले हुई थी मारपीट
बड़ौत। कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है कि दोनों पक्षों के बीच खूनी खेल से पहले एक पक्ष ने कई युवकों के साथ मारपीट की। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।