{"_id":"59bee6794f1c1b9b688b53c9","slug":"181505683065-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजपुरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजपुरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की तैयारी
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की तैयारी
मेरठ।
सत्ता परिवर्तन के साथ अब पंचायत प्रतिनिधियों के लिए कुर्सी बचाना मुश्किल नजर आ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष हटाने के बाद अब सपा से निर्वाचित हुए रजपुरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भी अविश्वास की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को गंगानगर स्थित एक रेस्टोरेंट में 35 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र जाटव के खिलाफ अविश्वास के शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर कर दिए। ये शपथ पत्र बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपे जाएंगे।
रजपुरा ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। करीब डेढ़ साल पूर्व सपा के योगेंद्र जाटव ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। लेकिन सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब भाजपाई खेमे ने उनके खिलाफ लामबंदी शुरू कर दी। जिसमें सफलता भी मिलती नजर आ रही है। रविवार को विपक्षी गुट ने 35 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लामबंद कर अविश्वास प्रस्ताव लाने का एलान कर दिया। हालांकि रजपुरा ब्लॉक में 96 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कम से कम 49 सदस्यों के शपथ पत्र आना जरूरी हैं। ऐसे में अभी विपक्षी खेमे के पास 14 सदस्यों की कमी है। लेकिन विपक्षी गुट का दावा है कि बुधवार तक पचास से ज्यादा सदस्यों के शपथ पत्र प्राप्त हो जाएंगे।
बैठक में नंगला शेखू, औरंगाबाद, पचपेड़ा, सिखेड़ा, अम्हैड़ा और रजपुरा के बीडीसी सदस्य शामिल हुए। छिलौरा गांव के बीडीसी अर्जुन सिंह, रजपुरा से विकास खटीक ने दावा किया कि 25 बीडीसी से शपथ पत्र अविश्वास के लिए तैयार हो गए हैं। इस बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री अशोक विकल, राकेश जाटव, गन्ना समिति के चेयरमैन डॉ. बृजेश, रामे प्रधान, सुक्रमपाल, सुशील कांबोज, पंकज गर्ग, राहुल, सत्यम, विनीत, अमरजीत, अनीस पचपेड़ा, अंकित मऊखास, जोनी, तुफैल औरंगाबाद, मेदपुर से गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
खास बात
35 बीडीसी सदस्यों ने किए हस्ताक्षर, बुधवार को जिला पंचायत अधिकारी को सौंपेंगे पत्र