{"_id":"59bd99a24f1c1be4738b4f29","slug":"181505597858-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट मालिक ने नहीं दिया जवाब, एक और मौका दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट मालिक ने नहीं दिया जवाब, एक और मौका दिया
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्टोरेंट मालिक ने नहीं दिया जवाब, एक और मौका दिया
मेरठ।
हापुड़ रोड स्थित रेस्टोरेंट हाजी सईद के अवैध निर्माण मामले में नोटिस का जवाब न देने पर रेस्टोरेंट मालिक को एक और मौका दिया गया है। वहीं रेस्टोरेंट मालिक जवाब देने के बजाए तहसील के कुछ कर्मचारियों से साठगांठ कर अपने पक्ष में रिपोर्ट तैयार कराने की जुगत में लगा है। जबकि इस मामले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील सदर को विवादित जमीन की पैमाइश करते हुए तमाम कब्जेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दे चुके हैं।
खसरा नंबर 4599 नजूल की भूमि है। हापुड़ रोड स्थित 2021 मीटर इस जमीन पर पूरी तरह अवैध कब्जा हो चुका है। इसमें मुख्य मार्ग पर एक हाजी साईद के नाम से आलीशान रेस्टोरेंट का निर्माण बिना एमडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये पूरी तरह अवैध रूप से किया गया। इस मामले का समाचार अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी ने जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद शुक्ला को सौंप दी। एडीएम वित्त ने जहां तहसील सदर को इस जमीन के मालिकाना हक के साथ ही इसकी पैमाइश और कब्जेदारों की सूची के साथ विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं कब्जेदार रेस्टोरेंट मालिक को भी नोटिस जारी करते हुए मालिकाना हक के साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा। रेस्टोरेंट मालिक को 15 सितंबर को जवाब दाखिल करना था, लेकिन वह उपस्थिति नहीं हुआ। अब उसे जवाब देने के लिए एक और मौका दिया है।
तहसील में हो रही साठगांठ
शाहपीर दरवाजा निवासी एक व्यक्ति ने अपर जिलाधिकारी वित्त के यहां शिकायती पत्र दिया है, जिसमें कहा गया है कि रेस्टोरेंट मालिक तहसील के कुछ कर्मचारियों से साठगांठ कर अपने पक्ष में जांच रिपोर्ट तैयार करा रहा है। जिसमें इस जमीन को पहले बंजर और बाद में आबादी दर्ज होने के साथ नजूल की जानकारी न होने की रिपोर्ट तैयार कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
दो अन्य कब्जेदार भी आये सामने
खसरा नंबर 4599 में हाजी सईद रेस्टोरेंट के साथ ही दो अन्य कब्जेदार भी सामने आए हैं। जिला प्रशासन को प्राप्त हुई प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर अमीर होटल और इंदिरा स्टील का भी इस जमीन पर कब्जा बताया जा रहा है।
खास बातें
सरकारी जमीन में अवैध रूप से रेस्टोरेंट निर्माण का मामला
रेस्टोरेंट मालिक कर रहा अपने पक्ष में रिपोर्ट तैयार कराने को तहसील में साठगांठ