फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसानों की गरीबी का मजाक उड़ा रही सरकार: संजय

किसानों की गरीबी का मजाक उड़ा रही सरकार: संजय

Wed, 13 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
किसानों की गरीबी का मजाक उड़ा रही सरकार: संजय
मेरठ। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने आरोप लगाया कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों की गरीबी का मजाक उड़ाया जा रहा है। भाजपाइयों की प्रदेश में गुंडागर्दी जारी है। गोहत्या के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है। 60 मासूम मर जाते हैं और सरकार के मंत्री बेशर्मी से बयान देते हैं कि अगस्त में तो बच्चे मरते ही हैं। नोटबंदी बड़ा घोटाला है और जीएसटी ने सबको परेशान किया हुआ है।
विज्ञापन

बांबे बाजार स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में निकाय चुनाव के मद्देनजर 17 जिलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में संजय सिंह केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि केंद्र सरकार काम नहीं सिर्फ वादे कर रही है। यूपी की योगी सरकार छह माह में ही फेल हो गई है। इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयोजक सोमेंद्र ढाका, सचिव सीएम चौहान, जिला संयोजक शैलेंद्र गौड़, गुरमिंदर सिंह, मनोज हंस, पंकज पाठक, मुकेश कर्दन, राशिद सैफी, केपी सिंह आदि पदाधिकारियों ने विचार रखे। अध्यक्षता समय सिंह और संचालन धर्मवीर कटोच ने किया।
विज्ञापन

मजबूती से लडे़ंगे नगर निकाय चुनाव
संजय सिंह ने कहा कि आप उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी। आप के सत्ता में आने पर गृहकर में 50 फीसदी छूट दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में दिल्ली की तरह मोहल्ले क्लीनिक खोले जाएंगे। अभी सफाई के नाम पर सिर्फ घोटाले हो रहे हैं। सीवर में कोई मजदूर नहीं उतरेगा। सारा काम मशीनों से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप में हुए शामिल
आप के यूपी प्रभारी ने बताया कि राष्ट्र्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रांतीय महासचिव पं. सुभाष शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. आफताब अली जिले की सभी इकाईयों के 550 पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed