फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कारोबारी की हत्या, साइड स्टोरी-Cordination

कारोबारी की हत्या, साइड स्टोरी-Cordination

Tue, 04 Jul 2017 05:43 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी की हत्या, साइड स्टोरी-Cordination
बहन करती रही इंतजार, नहीं आया भाई
विज्ञापन

कुछ देर पहले तक भटजन गांव के जिस घर में ढोलक और डीजे बज रहा था ब्रिजेश को गोली मारने की खबर के बाद मातम पसर गया। मंडप पर फेरे लेने बैठी ब्रिजेश की चचेरी बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। बहन का कहना था कि शादी के दिन उसने सबसे प्यारा भाई खो दिया। मातम के बीच ही ब्रिजेश की चचेरी बहन को विदा किया गया।

परिजनों ने बताया कि शादी के चलते पिछले कुछ दिन से ब्रिजेश भटजन गांव के घर पर ही था। कारोबार के चलते वह रविवार को मोदीनगर चला गया था। सोमवार को शादी के चलते वह दोपहर फिर लौट रहा था।
विज्ञापन


तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही सभी सगे संबंधी गाजियाबाद दौड़े। वहीं परिवार के बढ़े-बूढ़ों ने बहन प्रीति को विदा कर दिया। प्रीति ने बताया कि भाई ब्रिजेश के वह बेहद करीब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उनकी शादी में ही आ रहा था, ऐसा लग रहा है जैसे उसकी वजह से घटना हुई है। हालांकि परिजनों ने प्रीति को समझाकर विदा किया। उधर, घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया।

चारो ओर चीख पुकार मची रही। ब्रिजेश के पिता सुर्जन सभी को समझाते दिखे। उधर, एसपी देहात का कहना है कि दो टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में मुरादनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छापा मार कर रही हैं।

एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि घटना में युवती के शामिल होने के कारण ‘लिफ्ट मांग’ गैंग पर शक जताया जा रहा है। इससे पहले दो बार मानकी रजवाहे से तिबड़ा पुल के बीच लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

लिफ्ट मांग गैंग में शामिल एक महिला कार और बाइक चालकों को हाथ देकर लिफ्ट लेने के बहाने रोकती है। वाहन चालक के रुकते ही साथी बदमाश लूट को अंजाम देते हैं। एसएसपी के अनुसार गैंग ने सुनसान जगह देखकर घटना को अंजाम दिया।


तमंचे की बट लगने से कारोबारी की पत्नी शशि के सिर में काफी चोटें आई थीं। उधर, झाड़ियों में फेंके जाने के चलते बच्चों को भी खरोंचे आई थीं। तीनों को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पति की मौत के बाद शशि सदमे में है। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed