{"_id":"5953f7694f1c1bd70e8b4764","slug":"181498675049-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने नेता को फर्जी बता सर्किट हाउस से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने नेता को फर्जी बता सर्किट हाउस से खदेड़ा
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा इतनी कमजोर नहीं की आईबी या पुलिस करे जांच
मेरठ। एक खबर को लेकर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इतना नाराज हुए कि उन्होंने सर्किट हाउस में जहां एसएसपी की जमकर क्लास लगायी, वहीं बचत भवन में भी सबसे पहले उस खबर का खंडन किया। खबर को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन इतना कमजोर नहीं है कि वह अपने कार्यकर्ताओं की जांच आईबी या पुलिस से कराये।
मंत्री सर्किट हाउस में आने के बाद भाजपाइयों से मिल रहे थे । इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने उन्हें एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को दिखाया। जिसमें लिखा था कि प्रदेश सरकार बनने के बाद भाजपाइयों द्वारा थानों और सरकारी दफ्तरों पर हंगामा आदि करने की सूचनाओं की आईबी जांच करेगी। इस खबर में एक इंस्पेक्टर का वर्जन भी दिया गया है। इस पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। इस पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कक्ष से निकले और बाहर खड़े एसएसपी जे रविंद्र गौड़ से सीधे मुखातिब होते हुए जमकर क्लास लगायी जबकि मंत्री के तेवर देख जिलाधिकारी पीछे हो गये। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने एसएसपी से कहा कि आपके इंस्पेक्टर के हवाले से खबर है, इस तरह की भ्रामक खबर भाजपा के खिलाफ है और आप चुप रहे। इसका खंडन क्यों नहीं किया और यदि इंस्पेक्टर ने बयान दिया है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि इस तरह का काम बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
भाजपाइयों ने नेता को फर्जी बता सर्किट हाउस से खदेड़ा
मेरठ। सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रेस वार्ता के बाद जब सर्किट हाउस पहुंचे और जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे, तो बाहर हाल में मुख्य सोफे पर एक नेता आकर बैठ गया। भाजपाइयों का आरोप है कि यह नेता पहले सपा में था और अब अपना स्वयं भू संगठन बनाकर सांठगांठ से उत्तराखंड से इसने एस्कार्ट भी ले ली है और रोब गालिब करता घूमता है। इस नेता को सर्किट हाउस में देख बाहर बैठे पूर्व महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, अखिलेश शास्त्री, मनोज गोस्वामी आदि नेता भड़क गये। उन्होंने उक्त नेता को फर्जी बताते हुए सर्किट हाउस हाल से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने किया प्रभारी मंत्री का स्वागत
प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, उपाध्यक्ष ललित नागदेव, हर्ष गोयल, आलोक सिसौदिया, प्रवीण अग्रवाल, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, समीर चौहान, संचित गर्ग, पंकज, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुंवर बासित अली, महानगर प्रभारी श्रीचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
आईएमए पदाधिकारियों ने की मुलाकात
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से आईएमए के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। आईएमए पदाधिकारियों ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट का सख्ती से क्रियान्वयन तथा किसी भी चिकित्सक पर बिना मेडिकल बोर्ड की सलाह के एफआईआर दर्ज न होने की मांग रखी। इसके अलावा क्लीनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट में संशोधन, झोला छाप पर कार्रवाई, निगम व सीएमओ कार्यालय में बार बार लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया समाप्त करने की मांग रखी। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डा. विरोत्तम तोमर डा. रेनू भगत, डा. शिशिर जैन, डा. नवनीत अग्रवाल, डा. उमंग अरोड़ा, डा. रीता जैन, डा. अमित गर्ग, डा. विनीत नंदा, डा. तनुज गर्ग, डा. मनीषा तोमर मौजूद रहे।