फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1800 years old idol found in aurangabad

इतिहास विभाग की टीम को ग्रामीणों ने नहीं ले जाने दी मूर्ति

Mon, 24 Feb 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
1800 years old idol found in aurangabad
ग्रामीणों ने इतिहास विभाग की टीम को नहीं ले जाने दी मूर्ति
विज्ञापन

भावनपुर (मेरठ)। गांव औरंगाबाद में 1800 साल पुरानी सूर्यदेव की मूर्ति मिलने की जानकारी पर चौ. चरण सिंह विवि के इतिहास विभाग की टीम हस्तिनापुर पहुंची। टीम ने पुरातात्विक महत्व की इस मूर्ति को अपनी सुपुर्दगी में लेने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने मूर्ति देने से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो ग्रामीण हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने प्राचीन मूर्ति को गांव के युवक संदीप की सुपुर्दगी में रखवा दिया।
ग्राम प्रधान एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित ने बताया कि विवि से आई इतिहासकारों की टीम का शुभम पंवार, चेतन पंवार, संदीप शर्मा, महेश शर्मा, राकेश चौहान, अमन पाल, सोनू पाल, राहुल आदि ने विरोध किया। विवि की टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि प्राचीन धरोहर को अगर सही जगह नहीं पहुंचाया गया तो उसके चोरी होने का डर है। अगर यह मूर्ति विवि के इतिहास संग्रहालय में रखी जाए तो शोध विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इस पर भी ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने विरोध जताया तो विवि की टीम लौट गई।
विज्ञापन

विवि के इतिहास विभाग के प्रोफेसर विघ्नेश त्यागी ने कहा कि मूर्ति के पत्थर की जांच के बाद ही उसकी सही उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रथमदृष्टया यह राजा कनिष्क के काल की समझ आ रही है। उस काल में बहुत से मंदिरों का निर्माण हुआ था। मूर्ति का अर्किटेक्चर भी इसी ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग कराए खुदाई
हस्तिनापुर में मूर्ति का ठीक कराने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि यह मूर्ति कई सालों पहले काली नदी के किनारे खुदाई में मिली थी। बुजुर्ग बताते हैं कि पुराने समय में नदी के किनारे बहुत बड़ा मंदिर था। अगर पुरातत्व विभाग गांव के पुराने टीलों की खुदाई कराए तो यहां और भी प्राचीन धरोहरें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed