{"_id":"6acf93e80830e8e4b40dca67","slug":"180-lakh-swindled-by-luring-with-the-promise-of-a-15-daily-profit-on-investment-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113938-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निवेश पर रोजाना 15 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निवेश पर रोजाना 15 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
- रुपये वापस मांगने पर धमकी दी, सरधना थाने पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। निवेश पर रोजाना 15 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर नाहली गांव निवासी एक व्यक्ति से 1.80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित धर्मेंद्र सोम की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने कंपनी से जुड़े बताए गए व्यक्ति और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
धर्मेंद्र सोम पुत्र वीर सिंह निवासी गांव नाहली ने बताया कि उनकी जान-पहचान वर्ष 2017 से दीपक निवासी मितली जिला बागपत से थी। पीड़ित का कहना है कि दीपक भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। करीब एक वर्ष पहले दीपक और उसकी पत्नी निशा उनके पास आए थे। उन्होंने विवो स्मार्ट फ्यूचर नाम की कंपनी में निवेश करने पर रोजाना 15 प्रतिशत मुनाफा मिलने का दावा किया था। आरोप है कि विश्वास दिलाने के लिए उन्हें कंपनी की वेबसाइट और उससे जुड़े लोगों के खातों की जानकारी भी दिखाई गई।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उनके नाम से एक लॉगिन आईडी और उनकी पत्नी ममता के नाम से दूसरी आईडी बनवाई। इसके बाद उनसे अलग-अलग माध्यमों से रकम ली गई। शिकायत के अनुसार, 10 हजार, 40 हजार और 30 हजार रुपये ऑनलाइन तथा एक लाख रुपये नकद दिए गए। इस तरह कुल 1.80 लाख रुपये निवेश कराए गए। शुरुआत में खाते में विदेशी मुद्रा यूएसडीटी में रकम दिखाई देने लगी, जिससे उन्हें कंपनी पर भरोसा हो गया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र सोम का आरोप है कि बाद में जांच करने पर उन्हें कंपनी के माध्यम से कई लोगों के साथ ठगी किए जाने का संदेह हुआ। उन्होंने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके साथ धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने नौ अक्तूबर को एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, इस संबंध में सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
-- --