फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18-Month-Old Child Drowns in Pond While Visiting Maternal Home After Uncle’s Death

UP: भाई की मौत पर मायके आई थी महिला, तालाब में डूब गया डेढ़ साल का बेटा, पसरा मातम

Thu, 07 May 2026 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 May 2026 11:57 AM IST
सार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के चंदपुरा गांव में डेढ़ साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ मामा के घर आया था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
18-Month-Old Child Drowns in Pond While Visiting Maternal Home After Uncle’s Death
डुग्गू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव में दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मामा के घर आए डेढ़ साल के मासूम डुग्गू की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते तालाब तक पहुंच गया और हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


खेलते-खेलते तालाब में गिरा मासूम
गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र स्थित डगरपुर गांव निवासी चीकू बैंसला का डेढ़ साल का बेटा डुग्गू अपनी मां राखी के साथ चंदपुरा गांव आया हुआ था। बुधवार सुबह करीब दस बजे डुग्गू घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सामने बने तालाब के पास पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने से तालाब में गिर गया। तालाब में गाद और कूड़ा भरा होने के कारण किसी को तुरंत इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पुनीत की मौत मामले में खुलासा, अफेयर का शक, बंधक बनाकर पिटाई, खौफ में छत से गिरे थे युवक-युवती

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों तलाश के बाद पानी में मिला शव
परिजनों के अनुसार आसपास के बच्चे अक्सर डुग्गू को प्यार में अपने साथ ले जाते थे। इसी वजह से शुरू में परिवार को लगा कि बच्चा पड़ोस में होगा। जब दोपहर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शाम के समय मासूम का शव तालाब में पानी पर तैरता मिला। परिजन उसे तुरंत चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन पर तालाब की सफाई न कराने और दबंगों द्वारा तालाब की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तालाब की सफाई कराई जाती और अतिक्रमण हटाया जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। वहीं क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की थाने में कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।

पहले भाई की मौत, अब बेटे को खो बैठी मां
इस हादसे ने परिवार के दुख को और गहरा कर दिया है। बताया गया कि डुग्गू के मामा संकित मावी ने शादी के नाम पर ठगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। भाई की मौत के बाद राखी मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसका मासूम बेटा भी हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed