{"_id":"5cd9d661bdec22070b27312d","slug":"171557780065-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी जमातियों के 22 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेशी जमातियों के 22 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेशी जमातियों के 22 हजार रुपये चोरी
मवाना। बांग्लादेश से आए जमातियों के बैग से तीन युवकों ने नगदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। एक को पकड़कर पुलिस के सुुपुर्द कर दिया।
फलावदा रोड निवासी अताउर रहमान, सलमान की ओर से थाने में दी तहरीर में कहा है कि फलावदा रोड अबुब्रक मस्जिद में बांग्लादेश की जमात आई हुई है। जमात में करीब 16 लोग आए हैं। सुबह के समय फज्र की नमाज के बाद सभी गहरी नींद में सोए हुए थे। उसी दौरान तीन युवकों ने बैग को ब्लेड से काटकर उसमें रखे 22 हजार पांच सौ रुपये की नकदी चोरी कर ली। अचानक मस्जिद के इमाम कारी सलमान मौके पर पहुंचे और युवकों को वहां देख पूछताछ करने लगे। इस बीच तीनों युवक भागने लगे। जिसमें एक आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार चोरी हुई 22 हजार पांच सौ रुपये में से 8500 टका बांग्लोदशी मुद्रा भी शामिल है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ में लगी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।